{“_id”:”692fb7b61fa1c570510111d8″,”slug”:”video-four-people-injured-in-a-road-accident-2025-12-03″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”फगवाड़ा-जालंधर हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, चार लोग हुए घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फगवाड़ा-जालंधर हाईवे पर एक कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे ड्राइवर सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी देते हुए प्रदीप कुमार ने बताया कि वे दिल्ली एयरपोर्ट से मुकेरियां जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में सड़क पर खड़े एक ट्रक से उनकी कार टकरा गई जिससे चार लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना ड्राइवर को नींद आ जाने के कारण हुई। इस दुर्घटना में ड्राइवर अमरजीत सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी नवांशहर तथा कीर्तन सिंह व हरजीत कौर निवासी गुरदासपुर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस दुर्घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया जिससे वहां से गुजर रहे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

























