
सेक्टर 38 के रानी लक्ष्मी बाई भवन के सभागार में तीन दिवसीय बसंत महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन मंगलवार को प्रोफेसर निवेदिता सिंह ने शास्त्रीय गायन की बेहतरीन प्रस्तुति दी। डॉ निवेदिता सिंह पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला की संगीत विभाग की प्रमुख हैं। उन्होंने विलंबित एक ताल में राग बहार की बंदिश बहार आई सकल बन, दूसरी बंदिश मध्य तीन ताल में फूल वाले कंत पेश किया। इसके बाद राग बाहर में एक ताल की बंदिश सकल बंद गगन पवन चलत पुरवाई प्रस्तुत की।



























