
प्रशासक गुलाब चंद कटारिया पहली बार नगर निगम की सदन की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पार्षदों के साथ परिचय किया। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने पार्षदों को कहा कि लोगों के हित में हमेशा काम करें। लोगों ने आपको चुनकर भेजा है। इसलिए दिमाग में लोगों का हित होना चाहिए। वहीं प्रशासक ने कहा कि मेरे से जो भी मदद होगी वो मैं जरूर करूंगा। प्रशासक ने पार्षदों को कहा कि आप कभी भी मुझसे मिलने के लिए आ सकते हैं। कोई भी पार्षद समय लेकर व्यक्तिगत रूप से मुझसे मिल सकता है अपनी समस्या बता सकता है। जितना संभव होगा मैं सहायता के लिए तैयार हूं।




























