उत्तर प्रदेश की एक नाबालिग दलित लड़की का धर्म परिवर्तन करा कर, उसे आतंकी बनाने की सनसनीखेज साजिश का खुलासा है. पहले तो पीड़ित लड़की का प्रयागराज से अपहरण किया गया, फिर से केरल ले जाया गया. वहां पर उसका धर्म परिवर्तन कराने के बाद उसे आतंक की फैक्ट्री में झोंकने का काम किया गया. धर्म परिवर्तन के बाद नाबालिग को ‘जिहादी आतंकी’ के रूप में तैयार किया जाना था.
बताया जा रहा है कि 28 जून को पीड़िता की मां गुड्डी देवी ने प्रयागराज के थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उसने बताया था कि गांव की रहने वाली कहकशा नाम की महिला पैसों का लालच देकर लड़की को धर्म परिवर्तन के लिए केरल ले गई थी. कहकशा का साथ मोहम्मद कैफ नाम के युवक ने दिया. वही नाबालिग को कहकशा के साथ लेकर प्रयागराज जंक्शन छोड़ने गया था.
पुलिस के मुताबिक, केरल पहुंचने पर नाबालिग पीड़िता पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया गया. इतना ही नहीं आरोपियों ने उसे जिहाद के लिए भी उकसाया. पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागकर केरल जंक्शन पर पहुंची, जहां सीडब्ल्यूसी की मदद से उसको वापस केरल से प्रयागराज के फूलपुर लाया गया.
फिलहाल, इस पूरे मामले में आरोपी कहकशा और मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि कहकशा पूर्व में भी कई नाबालिगों को देश विरोधी और आतंकी गतिविधियों में संलिप्त संगठनों के सुपुर्द कर चुकी है. डीसीपी गंगा नगर, कुलदीप सिंह गुणावत के अनुसार, कहकशा की गतिविधियों को लेकर गहनता से जांच की जा रही है. तीन टीमें जांच के लिए लगाई गईं हैं. जिन और लोगों की संलिप्तता पाई जाएगी उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.













![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)











