
Murugesan Thulasimathi
पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय प्लेयर्स बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बैडमिंटन के वुमेंस सिंगल्स में एसयू5 वर्ग में भारतीय शटलर तुलसीमति मुरुगेसन को फाइनल में हार मिली है। इसी वजह से उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। इसी इवेंट में मनीषा रामदास ने उसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। भारत को एक ही इवेंट से दो मेडल मिल गए हैं।
बाइस साल की शीर्ष वरीय तुलसीमति को फाइनल में चीन की गत चैंपियन यैंग कियू शिया के खिलाफ 17-21 10-21 से हार का सामना करना पड़ा। दूसरी वरीय मनीषा ने डेनमार्क की तीसरी वरीय कैथरीन रोसेनग्रेन को 21-12 21-8 से हराकर कांस्य पदक जीता। एसयू5 वर्ग उन खिलाड़ियों के लिए है जिनके ऊपरी अंगों में विकार है। यह खेलने वाले या फिर दूसरे हाथ में हो सकता है।
(खबर अपडेट हो रही है)








![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)












