{“_id”:”693466510ff759aab0076871″,”slug”:”video-accused-arrested-in-misdeed-and-murder-case-2025-12-06″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

पंजाब के मुक्तसर में प्रवासी परिवार की नौ वर्षीय बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में थांदेवाला रोड पर पुलिस व आरोपी में मुठभेड़ हुई। आरोपी ने थाना सिटी के एसएचओ पर फायर कर दिया, जो पेड़ पर जा लगा। जवाबी कार्रवाई में एसएचओ द्वारा गोली चलाई गई जो आरोपी की टांग पर लगी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की पहचान मुकेश कुमार (45) पुत्र अमर सिंह वासी बस्ती गुरतेज नगर मुक्तसर के रूप में हुई है। एसएसपी प्रज्ञा जैन के अनुसार आरोपी पर पहले भी 2007 में बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की वारदात का केस दर्ज हो चुका है। उस पर हत्या के दो और एक एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज है। 16 वर्ष जेल काटने के बाद तीन वर्ष पहले जेल से बाहर आया था।
मुक्तसर की अतिरिक्त एसएसपी प्रज्ञा जैन ने बताया कि गत दिवस थाना सिटी में नाबालिग लड़की के पिता ने शिकायत दी। परिवार लंबे समय से मुक्तसर में रह रहा है। वह लोग अनाज मंडी की बैक साइड झुग्गी में रहते हैं और मजदूरी का कार्य करते थे। परिवार में पांच बच्चे हैं। सबसे बड़ी नौ वर्षीय बेटी दूसरी कक्षा में पढ़ती है। वीरवार की शाम छह बजे पूरा परिवार खाना खा रहा था।
इस बीच बच्ची झुग्गी के बाहर पास ही स्थित नल से पानी से मुंह धोने के लिए गई पर वापस नहीं लौटी। पूरी रात तलाश करने के बावजूद सुबह पुलिस को सूचित किया। इस मामले में थाना सिटी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि मोड़ रोड स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री में बच्ची का शव पड़ा मिला है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा।



























