
बरनाला में नशे के खिलाफ युद्ध अभियान के तहत बरनाला पुलिस की नशा विरोधी मुहिम का हिस्सा 113 पंचायतें बनी। पंचायतों ने पुलिस को नशा के खातमे के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में डीआईजी पटियाला रेंज मनदीप सिंह सिद्धू ने पंचायतों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया तथा आम जनता से इस अभियान का पुरजोर समर्थन करने की अपील की। वहीं पंजाबी फिल्म उद्योग के प्रमुख कलाकार सरदार सोही और रूपिंदर रूपी भी विशेष रूप से उपस्थित हुए और उन्होंने पंजाब पुलिस और सरकार के नशा विरोधी प्रयासों की सराहना की।






















