
नंगल के भाखड़ा बांध की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पंजाब पुलिस ने नंगल डैम के कंट्रोलिंग स्टेशन पर घेरा डाला है। नंगल डैम के आस-पास किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब का पानी पंजाबियों के लिए है और हम किसी भी कीमत पर इसे किसी और को ले जाने नहीं देंगे।






























