• Latest
  • Trending
  • All
पाकिस्तान ने बोला झूठ तो भारत ने दिया करारा जवाब, यूएन में दुनिया के सामने जमकर लताड़ा

पाकिस्तान ने बोला झूठ तो भारत ने दिया करारा जवाब, यूएन में दुनिया के सामने जमकर लताड़ा

3 hours ago
बारामूला के जंगल में हथियारों का जखीरा बरामद:नीले ड्रम में छिपाकर रखे थे AK-47, पिस्तौल, ग्रेनेड, IED और विस्फोटक

बारामूला के जंगल में हथियारों का जखीरा बरामद:नीले ड्रम में छिपाकर रखे थे AK-47, पिस्तौल, ग्रेनेड, IED और विस्फोटक

2 hours ago
Churchill Brothers set for ISL home debut against Mumbai City FC at Fatorda

Churchill Brothers set for ISL home debut against Mumbai City FC at Fatorda

2 hours ago
भूकंप में जान दांव पर लगाकर शराब की बोतलें बचाईं:पनामा में 7.6 तीव्रता का भूकंप, अब तक 100 से ज्यादा बार धरती कांपी

भूकंप में जान दांव पर लगाकर शराब की बोतलें बचाईं:पनामा में 7.6 तीव्रता का भूकंप, अब तक 100 से ज्यादा बार धरती कांपी

3 hours ago
Vishal Dadlani Backs CJP Protest, Questions CRPF Deployment From Naxal-Hit Areas

Vishal Dadlani Backs CJP Protest, Questions CRPF Deployment From Naxal-Hit Areas

4 hours ago
Nani’s The Paradise may feature additional scenes in its OTT version as fans await the film’s digital release

Nani’s The Paradise may feature additional scenes in its OTT version as fans await the film’s digital release

4 hours ago
CJP Protest: Abhijeet Dipke Says He Is Ready for Arrest

CJP Protest: Abhijeet Dipke Says He Is Ready for Arrest

8 hours ago
Donald Trump Nobel Peace Prize 2026 Controversy; Navi Pillay

Donald Trump Nobel Peace Prize 2026 Controversy; Navi Pillay

9 hours ago

भारत बनाम वेस्टइंडीज:रोहित शर्मा का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ने से चूके श्रेयस अय्यर? शाई होप के नाम जुड़ी उपलब्धि – India Vs West Indies 2nd T20 Stats Most Consecutive Wins As India Captain Highest Match-aggregates Men’s T20is

10 hours ago
9/11 attacks inspired flydubai hijacker to become a pilot, UAE probe finds

9/11 attacks inspired flydubai hijacker to become a pilot, UAE probe finds

11 hours ago
Chhatron Ki Goonj LIVE; Rahul Gandhi Chennai Speech Photos Update | Gen Z Students

Chhatron Ki Goonj LIVE; Rahul Gandhi Chennai Speech Photos Update | Gen Z Students

14 hours ago
बंगाल के मुख्य सचिव ने महुआ को भेजा लीगल नोटिस:₹10 करोड़ का मुआवजा मांगा; SIR के दौरान लाखों वोटरों के नाम हटाने का आरोप

बंगाल के मुख्य सचिव ने महुआ को भेजा लीगल नोटिस:₹10 करोड़ का मुआवजा मांगा; SIR के दौरान लाखों वोटरों के नाम हटाने का आरोप

18 hours ago
आज दिल्ली प्रदर्शन:मेट्रो-ट्रेनों के बाद अब इंटरनेट सेवा भी ठप; नई दिल्ली में चार किमी के दायरे में रहेगा बैन – Delhi Protests After Train Metro Services Internet Services Also Suspended

आज दिल्ली प्रदर्शन:मेट्रो-ट्रेनों के बाद अब इंटरनेट सेवा भी ठप; नई दिल्ली में चार किमी के दायरे में रहेगा बैन – Delhi Protests After Train Metro Services Internet Services Also Suspended

18 hours ago
Saturday, October 10, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan

    JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan

    New Punjabi Songs | Shareek (Official Video) Korala Maan | R Nait | Latest Punjabi Songs 2026

    New Punjabi Songs | Shareek (Official Video) Korala Maan | R Nait | Latest Punjabi Songs 2026

    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Wapaar 2 (Official Video) Gaggu Sajjan Ft. Jashnmeet | AS Digital | New Punjabi Song 2026

    Wapaar 2 (Official Video) Gaggu Sajjan Ft. Jashnmeet | AS Digital | New Punjabi Song 2026

    Bankiye Naarey – The Graceful Maiden (Official Video) | Satinder Sartaaj | J Sandeep |  Punjabi Song

    Bankiye Naarey – The Graceful Maiden (Official Video) | Satinder Sartaaj | J Sandeep | Punjabi Song

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    NAWA NAWA ISHQ | Ricky Khan | Yaar Jigree Kasooti Degree | In Cinemas on 7 Aug | SVF Punjabi

    NAWA NAWA ISHQ | Ricky Khan | Yaar Jigree Kasooti Degree | In Cinemas on 7 Aug | SVF Punjabi

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 |  @FinetouchMusic

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 | @FinetouchMusic

    God’s Favorite (Official Video) Jordan Sandhu ft. Sultaan | New Music Punjabi 2026

    God’s Favorite (Official Video) Jordan Sandhu ft. Sultaan | New Music Punjabi 2026

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

पाकिस्तान ने बोला झूठ तो भारत ने दिया करारा जवाब, यूएन में दुनिया के सामने जमकर लताड़ा

by India News Online Team
October 10, 2026
in Hindi News
0
पाकिस्तान ने बोला झूठ तो भारत ने दिया करारा जवाब, यूएन में दुनिया के सामने जमकर लताड़ा
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email


Highlights

  • संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को घेरा, कहा- ‘जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है।’
  • महिमा कुमारी मेवाड़ ने पाकिस्तानी कब्जे वाले इलाकों में मानवाधिकार उल्लंघन और नागरिकों की हत्या का मुद्दा उठाया।
  • प्रिया सरोज ने UN अधिकारियों के अपराधों पर जवाबदेही, निष्पक्ष जांच और पीड़ितों-गवाहों की सुरक्षा मजबूत करने की मांग की।

संयुक्त राष्ट्र: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को अपना अभिन्न अंग बताते हुए पाकिस्तान पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाकों में मानवाधिकार उल्लंघन का मुद्दा उठाया। वहीं, सांसद प्रिया सरोज ने संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों के गलत कामों पर जवाबदेही तय करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए मजबूत व्यवस्था बनाने की मांग की। बता दें कि भारत ने कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान को आतंकवाद के प्रति उसकी पॉलिसी के लिए लताड़ लगाई थी।

कश्मीर पर पाकिस्तान को भारत की दो टूक

न्यूयॉर्क में शुक्रवार, 9 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा की चौथी समिति में ‘उपनिवेशवाद से मुक्ति’ विषय पर चर्चा हुई। इस दौरान भारत की ओर से सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने पाकिस्तान के बयान का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह अफसोस की बात है कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र के मंच का गलत इस्तेमाल कर जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और भ्रामक बातें फैला रहा है। UN में भारत के आधिकारिक X अकाउंट पर की गई एक पोस्ट में बताया गया कि महिमा कुमारी मेवाड़ ने चौथी समिति में पाकिस्तान के प्रतिनिधि के बयान के जवाब में भारत की ओर से अपना पक्ष रखा।

पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाकों में मानवाधिकार का मुद्दा उठाया

महिमा कुमारी मेवाड़ ने पाकिस्तान से उसके कब्जे वाले इलाकों में मानवाधिकारों के गंभीर और लगातार हो रहे उल्लंघन को रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि इन इलाकों की जनता पाकिस्तानी सेना के कब्जे, दमन, क्रूरता और संसाधनों के गैरकानूनी दोहन के खिलाफ खुलकर विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तानी सशस्त्र बलों और उनके सहयोगियों ने अपने बुनियादी अधिकारों, आजादी और जरूरी सुविधाओं की मांग कर रहे दर्जनों निर्दोष नागरिकों की हत्या की है।

भारत ने पाकिस्तान के राजनीतिक रिकॉर्ड पर भी उठाए सवाल

महिमा कुमारी मेवाड़ ने पाकिस्तान के राजनीतिक और सुरक्षा संबंधी रिकॉर्ड की आलोचना करते हुए कहा कि वहां सैन्य तानाशाही, दिखावटी चुनाव, लोकप्रिय निर्वाचित नेताओं को जेल में डालने, धार्मिक कट्टरपंथ और सरकारी नीति के तौर पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे रिकॉर्ड वाले देश को संयुक्त राष्ट्र के इस मंच पर दूसरों को उपदेश देने से बचना चाहिए। भारत ने जम्मू-कश्मीर पर अपना रुख दोहराते हुए साफ-साफ कहा,

‘जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है और हमेशा रहेगा।’

UN अधिकारियों के गलत कामों पर जवाबदेही तय करने की मांग

इसी बीच, संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र की छठी समिति में भारत ने संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों और मिशन पर तैनात विशेषज्ञों के आपराधिक कृत्यों और गलत आचरण के लिए जवाबदेही मजबूत करने की मांग की। इस समिति में भारत की ओर से सांसद प्रिया सरोज ने राष्ट्रीय वक्तव्य दिया। भारत के आधिकारिक एक्स अकाउंट के मुताबिक, प्रिया सरोज ने UN के कर्मचारियों के आपराधिक आचरण के प्रति भारत की बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति दोहराई। उन्होंने UN और सदस्य देशों के बीच बेहतर सहयोग, जवाबदेही की प्रभावी व्यवस्था और पीड़ितों व गवाहों की सुरक्षा को जरूरी बताया।

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्टों का भारत ने किया स्वागत

प्रिया सरोज ने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र महासचिव की उन कोशिशों की सराहना करता है, जिनका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों और मिशन पर तैनात विशेषज्ञों के आपराधिक कृत्यों के लिए जवाबदेही की व्यवस्था मजबूत करना है। उन्होंने महासभा के प्रस्ताव 80/160 के तहत पेश की गई रिपोर्ट A/81/207 और A/81/284 का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आपराधिक कृत्यों के लिए जवाबदेही तय करना संयुक्त राष्ट्र की विश्वसनीयता और ईमानदारी बनाए रखने के लिए जरूरी है।

एक साल में 93 मामलों की जांच के लिए भेजा गया रेफरल

प्रिया सरोज ने बताया कि 1 जुलाई 2025 से 30 जून 2026 के बीच संयुक्त राष्ट्र के कानूनी मामलों के कार्यालय ने 93 अधिकारियों और मिशन पर तैनात विशेषज्ञों से जुड़े 93 मामले उनकी राष्ट्रीयता वाले देशों को जांच और संभावित मुकदमे के लिए भेजे। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि मामले भेजे जाने के बाद समय पर कार्रवाई हो और संयुक्त राष्ट्र तथा सदस्य देशों के बीच प्रभावी सहयोग बना रहे। उन्होंने देशों से अपील की कि वे इन मामलों की जल्द जांच करें और जहां जरूरी हो, मुकदमा चलाएं। साथ ही, संयुक्त राष्ट्र को कार्रवाई की जानकारी भी देते रहें।

विदेश में अपराध करने वाले नागरिकों पर भी कार्रवाई हो

प्रिया सरोज ने सदस्य देशों से यह विचार करने की अपील की कि संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी या मिशन विशेषज्ञ के तौर पर काम करने वाले उनके नागरिक विदेश में गंभीर अपराध करें, तो उनके खिलाफ अपने देश में कार्रवाई करने के अधिकार को कैसे मजबूत किया जा सकता है। यह व्यवस्था संबंधित देश के राष्ट्रीय कानूनों के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जवाबदेही तय करते समय सभी संबंधित लोगों के अधिकारों और उचित कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करना भी जरूरी है। पीड़ितों और गवाहों की सुरक्षा के साथ-साथ प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रमों जैसे रोकथाम के उपायों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

प्रिया सरोज ने भारतीय कानूनों का भी दिया हवाला

प्रिया सरोज ने भारत के घरेलू कानूनों का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 में भारतीय नागरिकों की ओर से भारत के बाहर किए गए कुछ अपराधों से संबंधित प्रावधान हैं। वहीं, प्रत्यर्पण अधिनियम, 1962 में लागू परिस्थितियों के अनुसार किसी व्यक्ति को दूसरे देश को सौंपने की कानूनी व्यवस्था है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों के आपराधिक कृत्यों और गलत आचरण के प्रति भारत की शून्य-सहनशीलता नीति दोहराई। साथ ही, यौन शोषण और दुर्व्यवहार के पीड़ितों की मदद के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव के ट्रस्ट फंड में लगातार योगदान देने के महत्व पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें: कश्मीर और आतंक पर भारत ने UN में पाकिस्तान को एक बार फिर लताड़ा, दिया करारा जवाब





Source link

Tags: ककररजमकरजवबझठतदनयदयनपकसतनबलभरतमयएनलतडसमन
Share196Tweet123Send

Related Posts

बारामूला के जंगल में हथियारों का जखीरा बरामद:नीले ड्रम में छिपाकर रखे थे AK-47, पिस्तौल, ग्रेनेड, IED और विस्फोटक
Hindi News

बारामूला के जंगल में हथियारों का जखीरा बरामद:नीले ड्रम में छिपाकर रखे थे AK-47, पिस्तौल, ग्रेनेड, IED और विस्फोटक

October 10, 2026
भूकंप में जान दांव पर लगाकर शराब की बोतलें बचाईं:पनामा में 7.6 तीव्रता का भूकंप, अब तक 100 से ज्यादा बार धरती कांपी
Hindi News

भूकंप में जान दांव पर लगाकर शराब की बोतलें बचाईं:पनामा में 7.6 तीव्रता का भूकंप, अब तक 100 से ज्यादा बार धरती कांपी

October 10, 2026
Donald Trump Nobel Peace Prize 2026 Controversy; Navi Pillay
Hindi News

Donald Trump Nobel Peace Prize 2026 Controversy; Navi Pillay

October 10, 2026
Hindi News

भारत बनाम वेस्टइंडीज:रोहित शर्मा का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ने से चूके श्रेयस अय्यर? शाई होप के नाम जुड़ी उपलब्धि – India Vs West Indies 2nd T20 Stats Most Consecutive Wins As India Captain Highest Match-aggregates Men’s T20is

October 10, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
भूकंप में जान दांव पर लगाकर शराब की बोतलें बचाईं:पनामा में 7.6 तीव्रता का भूकंप, अब तक 100 से ज्यादा बार धरती कांपी

भूकंप में जान दांव पर लगाकर शराब की बोतलें बचाईं:पनामा में 7.6 तीव्रता का भूकंप, अब तक 100 से ज्यादा बार धरती कांपी

0
COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

0
WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
बारामूला के जंगल में हथियारों का जखीरा बरामद:नीले ड्रम में छिपाकर रखे थे AK-47, पिस्तौल, ग्रेनेड, IED और विस्फोटक

बारामूला के जंगल में हथियारों का जखीरा बरामद:नीले ड्रम में छिपाकर रखे थे AK-47, पिस्तौल, ग्रेनेड, IED और विस्फोटक

October 10, 2026
Churchill Brothers set for ISL home debut against Mumbai City FC at Fatorda

Churchill Brothers set for ISL home debut against Mumbai City FC at Fatorda

October 10, 2026
भूकंप में जान दांव पर लगाकर शराब की बोतलें बचाईं:पनामा में 7.6 तीव्रता का भूकंप, अब तक 100 से ज्यादा बार धरती कांपी

भूकंप में जान दांव पर लगाकर शराब की बोतलें बचाईं:पनामा में 7.6 तीव्रता का भूकंप, अब तक 100 से ज्यादा बार धरती कांपी

October 10, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • बारामूला के जंगल में हथियारों का जखीरा बरामद:नीले ड्रम में छिपाकर रखे थे AK-47, पिस्तौल, ग्रेनेड, IED और विस्फोटक
  • Churchill Brothers set for ISL home debut against Mumbai City FC at Fatorda
  • भूकंप में जान दांव पर लगाकर शराब की बोतलें बचाईं:पनामा में 7.6 तीव्रता का भूकंप, अब तक 100 से ज्यादा बार धरती कांपी
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.