जयपुर से जम्मू की ओर जा रही एक प्राइवेट बस मंगलवार सुबह नवांशहर-जालंधर मुख्य मार्ग पर पलट गई, जिसमें करीब 15 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। यह हादसा सुबह लगभग 7 बजे हुआ, जब अचानक एक मोटरसाइकिल बस के सामने आ गई। ड्राइवर ने मोटरसाइकिल को टक्कर से बचाने के लिए ब्रेक लगाए, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।



























