पंजाब में वीरवार को कई अदालतों में बम की सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन परिसर खाली करवाए गए और पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया।
फिरोजपुर कोर्ट में गुरुवार को बम की सूचना के बाद अफरातफरी मच गई। कोर्ट परिसर के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। वकील और जज के अलावा किसी भी व्यक्ति को कोर्ट के अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और बम की तलाश कर रही है।

बार एसोसिएशन के प्रधान लवजीत पाल सिंह ने कहा कि उन्हें कोर्ट बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल आई थी। कोर्ट बिल्कुल खाली है। किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। उधर, एसपी मनजीत सिंह ने कहा कि कोर्ट परिसर चेक किया जा रहा है। अभी तक कुछ नहीं मिला है। कोर्ट की दोपहर एक बजे तक छुट्टी कर दी गई है।



















