
बनारस की टमाटर चाट
बनारस शिव की भक्ति और अपने ज़ायके के लिए जाना जाता है। जो भी बनारस जाता है वो यहां के लोकल फूड का आनंद लिए बिना नहीं रह पाता है। फिर चाहे वो बनारस का पान हो या बनारस की टमाटर चाट हो। नीता अंबानी से लेकर कई बड़े हस्तियां बनारस की टमाटर चाट की दीवानी हैं। खाने में खट्टी मीठी और बड़ी ही स्वादिष्ट ये चाट लोकल लोगों के अलावा दुनियाभर में फेमस है। अगर आप बनारस की चाट का मजा अपने घर में लेना चाहते हैं तो इस रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं।
बनारस की टमाटर चाट की रेसिपी
पहला स्टेप- चाट बनाने से पहले शुगर सीरप तैयार कर लें। इसके लिए 2 बड़े चम्मच चीनी और आधा कप पानी डालकर उबाल लें। जब चीनी घुल जाए तो इसमें भुना जीरा और काला नमक डाल दें। 2 मिनट और पकाएं और गैस बंद कर दें।
दूसरा स्टेप- अब 3-4 टमाटर लें और उन्हें बारीक काट लें। अब कड़ाही में 1 चम्मच घी डालें। अब इसमें जीरा, बारीक कटी अदरक, 2 हरी मिर्च डालकर भूनें और इसमें टमाटर डालकर पिसे मसाले डाल दें।
तीसरा स्टेप- धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर टमाटर को मसाले के साथ मिक्स कर दें। अब थोड़ा नमक डाल दें और 4 मिनट के लिए टमाटर को पकाएं। अब टमाटर को मैश कर दें और आधा कप पानी डाल दें।
चौथा स्टेप- अब 3 मीडियम साइज के उबले आलू लें और उन्हें बारीक मैश कर लें। आलू को टमाटर में मिला लें। अब थोड़ा आमचूर और काला नमक डाल दें। अब थोड़ा गरम मसाला डाल दें और सारी चीजों को पकाएं। इसमें आधा स्पून भुना जीरा और चाट मसाला डाल दें।
पांचवां स्टेप- ऊपर से हरा धनिया डालें और आधे नींबू का रस चाट में मिला दें। चाट को सर्व करने के लिए प्टेल में डालें ऊपर से देसी घी डालें और 2 चम्मच शुगर सीरप डाल दें। हरा धनिया, काला नमक, भुना जीरा और चाट मसाला ऊपर से डालकर सर्व करें।
टमाटर चाट को सर्व करने के लिए आप ऊपर से कोई सेव या नमकीन भी डाल सकते हैं। तैयार है काशी बनारस की फेमस टमाटर चाट जिसे बनाना है बहुत आसान। जब जी चाहे आप टमाटर की चाट घर में बनाकर खा सकते हैं।
Latest Lifestyle News











![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











