
जुबिन गर्ग की मौत मामले में बड़ा खुलासा
सिंगापुर की पुलिस ने एक अदालत को बुधवार को बताया कि गायक जुबिन गर्ग ने लाइफ जैकेट पहनने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने बताया, “जुबिन अत्यधिक नशे में” थे और इसी वजह से लाजरस द्वीप के पास डूब गए थे। जुबीन गर्ग, 52 वर्ष के थे, जिनका पिछले साल सितंबर में निधन हो गया, नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में प्रस्तुति देने से एक दिन पहले उनकी मौत हो गई थी।
चैनल न्यूज एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर की अदालत में सुनवाई के दौरान मुख्य जांच अधिकारी ने बताया कि असमिया गायक ने पहले लाइफ जैकेट पहनी थी, लेकिन बाद में उसे उतार दिया और फिर दूसरी लाइफ जैकेट पहनने से भी इनकार कर दिया। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि गायक “बहुत ज्यादा नशे में” था और कई गवाहों ने उन्हें नौका की ओर वापस तैरने की कोशिश करते देखा, तभी वह बेहोश हो गए और उनका चेहरा पानी में डूब गया।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि गायक को तुरंत नौका पर वापस लाया गया और सीपीआर दिया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अदालत को यह भी बताया गया कि गर्ग को उच्च रक्तचाप और मिर्गी की बीमारी थी, और मिर्गी का उसका आखिरी दौरा 2024 में पड़ा था। सिंगापुर पुलिस ने इस मौत के मामले में किसी भी तरह की साजिश से इनकार किया है।
Latest World News





























