• Latest
  • Trending
  • All
दो अफसर और लालू का एक सीक्रेट प्लान… ‘राम रथ’ पर सवार आडवाणी की गिरफ्तारी की रात की कहानी

दो अफसर और लालू का एक सीक्रेट प्लान… ‘राम रथ’ पर सवार आडवाणी की गिरफ्तारी की रात की कहानी

2 years ago
3,400 SIR forms found at Navi Mumbai photocopy shop; 5 BLOs suspended as Sena (UBT)-BJP clash | Thane News

3,400 SIR forms found at Navi Mumbai photocopy shop; 5 BLOs suspended as Sena (UBT)-BJP clash | Thane News

1 hour ago
India Industrial Production Index (IIP) July 2026: Manufacturing Drives 6.7% Growth

India Industrial Production Index (IIP) July 2026: Manufacturing Drives 6.7% Growth

3 hours ago
Karnataka: Nagendra bows to BJP campaign, resigns as minister

Karnataka: Nagendra bows to BJP campaign, resigns as minister

3 hours ago
Kris Srikkanth defends Shubman Gill’s strategies after India draw Colombo Test against Sri Lanka

Kris Srikkanth defends Shubman Gill’s strategies after India draw Colombo Test against Sri Lanka

4 hours ago
No smart card needed: Women above 60 can travel free on UPSRTC buses with Aadhaar or Voter ID

No smart card needed: Women above 60 can travel free on UPSRTC buses with Aadhaar or Voter ID

5 hours ago
NTA Appointments | New Delhi Officers Ravi Kumar Singh Prasanna Venkatesh

NTA Appointments | New Delhi Officers Ravi Kumar Singh Prasanna Venkatesh

6 hours ago
ईद मिलाद के मौके पर लहराया फिलिस्तीन का झंडा, वीडियो भी बनाया; कर्नाटक में 3 पर FIR

ईद मिलाद के मौके पर लहराया फिलिस्तीन का झंडा, वीडियो भी बनाया; कर्नाटक में 3 पर FIR

7 hours ago
‘Russian Oil Is Backbone Of India’s Energy Security’

‘Russian Oil Is Backbone Of India’s Energy Security’

8 hours ago
महाराष्ट्र में चर्च जाने से पहले फॉर्म भरवाने पर भड़का बजरंग दल, क्या है वजह? – maharashtra anti conversion law church self declaration forms ntc mnrd smsr

महाराष्ट्र में चर्च जाने से पहले फॉर्म भरवाने पर भड़का बजरंग दल, क्या है वजह? – maharashtra anti conversion law church self declaration forms ntc mnrd smsr

8 hours ago
Garlands, convoy greet men held in Lucknow for madrasa operator’s murder plot

Garlands, convoy greet men held in Lucknow for madrasa operator’s murder plot

8 hours ago
Iran’s FM Abbas Araghchi says returning to diplomacy ‘isn’t impossible’ but depends on US

Iran’s FM Abbas Araghchi says returning to diplomacy ‘isn’t impossible’ but depends on US

10 hours ago
रक्षाबंधन के मौके पर घर पर बनाएं बाजार जैसी काजू कतली, सेव कर लें रेसिपी

रक्षाबंधन के मौके पर घर पर बनाएं बाजार जैसी काजू कतली, सेव कर लें रेसिपी

10 hours ago
Friday, August 28, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    Sarpanch Title Track | Gulab Sidhu | Dev Kharoud | Avvy Sra | Ohri Productions | Rel 10th July 2026

    Sarpanch Title Track | Gulab Sidhu | Dev Kharoud | Avvy Sra | Ohri Productions | Rel 10th July 2026

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

दो अफसर और लालू का एक सीक्रेट प्लान… ‘राम रथ’ पर सवार आडवाणी की गिरफ्तारी की रात की कहानी

by India News Online Team
May 5, 2024
in Hindi News
0
दो अफसर और लालू का एक सीक्रेट प्लान… ‘राम रथ’ पर सवार आडवाणी की गिरफ्तारी की रात की कहानी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email


दो अफसर और लालू का एक सीक्रेट प्लान… ‘राम रथ’ पर सवार आडवाणी की गिरफ्तारी की रात की कहानी

साल 1990…
अयोध्या आंदोलन तेज हो रहा था…

लालकृष्ण आडवाणी की राम रथ यात्रा जिधर से गुजर रही थी माहौल वहां गरमाता जा रहा था…

बकौल लालू-
संघ परिवार, वीएचपी और भाजपा की योजना के मुताबिक, आडवाणी ने सितंबर, 1990 में सोमनाथ से अपनी राम रथ यात्रा शुरू की. उनकी इस यात्रा के दौरान गुजरात में साम्प्रदायिक तनाव पैदा हुआ. सोमनाथ से रथयात्रा निकलते ही उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में साम्प्रदायिक तनाव फैल गया. अक्टूबर में उनकी रथयात्रा ने मध्य प्रदेश से होकर बिहार के धनबाद (अब झारखंड में) प्रवेश किया, मैंने आडवाणी को गिरफ्तार करने की मंजूरी लेने के लिए प्रधानमंत्री वी. पी. सिंह को फोन किया. लेकिन दोनों ही मौकों पर प्रधानमंत्री खामोश रहे.

शायद वह असमंजस में थे, क्योंकि उनकी सरकार का अस्तित्व भाजपा के समर्थन पर निर्भर था. उसके बाद मैंने धनबाद के डीसी और एसपी को फोन करके आडवाणी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. लेकिन दोनों पुलिस अधिकारियों ने यह कहते हुए गिरफ्तारी से इनकार कर दिया कि इससे साम्प्रदायिक तनाव फैल जाएगा. मेरे पास अब कोई उपाय नहीं बचा था इसलिए मैंने उन्हें गिरफ्तार करने की एक योजना बनाई. 9 अक्टूबर को उनकी रथयात्रा समस्तीपुर पहुंचने वाली थी और उसके अगले दिन अयोध्या के लिए प्रस्थान करने वाली थी.

(फोटो क्रेडिटः इंडिया टुडे आर्काइव)

सच कहूं तो किसी ने मुझे इस यात्रा को रोकने या आडवाणी को गिरफ्तार करने के लिए नहीं कहा था. प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं कहा. मुफ्ती मोहम्मद सईद ने जो तब केंद्रीय गृह मंत्री थे, मुझे दिल्ली बुलाकर जानकारी ली कि क्या मैंने आडवाणी को रोकने की योजना बनाई है. जब मैंने इस बारे में साफ-साफ कुछ नहीं कहा तो वे कहने लगे- ‘आप इसे अपने ऊपर क्यों लेना चाहते हैं? यात्रा को जारी रहने दीजिए.’

मैंने बेहद सख्त लहजे में उनसे कहा- ‘आप सबको सत्ता का नशा चढ़ गया है.’ हालांकि, इसी समय प्रधानमंत्री आवास पर व्यस्तताएं बढ़ गई थीं. वी. पी. सिंह ने अनेक हिंदू धर्मगुरुओं की अपने यहां बैठक बुलाई और इन लोगों ने उन्हें यही कहा कि यात्रा नहीं रोकी जानी चाहिए. समझौते से संबंधित कई फॉर्मूले भी सामने आए, लेकिन इनमें से किसी पर भी सहमति नहीं बनी. उस बैठक में कोई समाधान नहीं निकला.

मेरे दिमाग में यह बात साफ थी कि आडवाणी की यात्रा अल्पसंख्यक समुदाय और साम्प्रयादिक भाईचारे के लिए सीधा और वास्तविक खतरा थी. सख्त कदम उठाने के बारे में सोच लेने के बाद मैंने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बेडरूम में ही एक बैठक की. मैंने उन सबसे कहा कि यात्रा रोकनी होगी और आडवाणी और अशोक सिंघल जैसे नेताओं को गिरफ्तार करना पड़ेगा. मेरा इतना कहना था कि कमरे में चुप्पी छा गई. शायद वे भगवान के नाम पर चलने वाली यात्रा के रास्ते में बाधाएं खड़ी करने की बात सुनते ही असहज हो गए थे.

(फोटो क्रेडिटः इंडिया टुडे आर्काइव)

हमारी शुरुआती योजना ये थी कि आडवाणी को सासाराम में गिरफ्तार किया जाए. वरिष्ठ भाजपा नेता को रोकने और ले आने के लिए एक हेलिकॉप्टर वहां भेजा गया. मैंने पायलट को इस बारे में बता दिया. बेडरूम की बैठक में जितने भी अधिकारी थे मैंने योजना के बारे में उन्हें पूरी गोपनीयता बरतने को कहा. इसके बावजूद सूचना लीक हो गई और आडवाणी ने अपना रूट बदल लिया. इसके बाद आडवाणी को धनबाद में रोकने की योजना बनी. लेकिन वहां प्रशासनिक अधिकारियों ने इनकार कर दिया. उनको लगता था कि इससे कानून-व्यवस्था की समस्या खड़ी हो जाएगी.

ऐसे में प्लान ‘बी’ तैयार करना जरूरी था. मैंने एक आईएएस अधिकारी आर. के. सिंह (जो अब आरा से भाजपा के सांसद और केंद्रीय मंत्री हैं) और डीआईजी रैंक के अधिकारी रामेश्वर ओरांव को 1 अणे मार्ग स्थित अपने आवास पर बुलाया तथा उनसे इस बारे में बात की. उसके बाद मैंने राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव और दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों के नाम रात नौ बजे एक विशेष आदेश तैयार किया, जिसमें आर. के. सिंह और ओरांव को समस्तीपुर में आडवाणी को गिरफ्तार करने का अधिकार दिया गया.

(फोटो क्रेडिटः इंडिया टुडे आर्काइव)

विशेष आदेश पर हस्ताक्षर करने के बाद मैंने मुख्य सचिव, गृह सचिव और दूसरे अधिकारियों को मेरे आवास पर रहने के लिए बुलाया और यह सुनिश्चित किया कि उन्हें टेलीफोन की सुविधा न मिले. मैं दूसरी बार अपनी योजना को लीक होने देने के लिए तैयार नहीं था. मैंने आर के सिंह और ओरांव को सीआरपीएफ से एस्कॉर्ट्स लेकर समस्तीपुर के लिए रवाना होने का निर्देश दिया और कहा कि वे 10 अक्टूबर की भोर को ही आडवाणी को वहां गिरफ्तार कर लें. मैंने यह सुनिश्चित किया कि समस्तीपुर के डीएम और एसपी तक को इस बारे में कुछ मालूम नहीं होना चाहिए. मैंने सरकारी पायलट कैप्टन अविनाश को हेलीकॉप्टर समस्तीपुर ले जाने के लिए कहा. सुबह-सुबह आडवाणी को गिरफ्तार करने के पीछे उद्देश्य यह था कि काफी देर तक लोगों को इस बारे में पता नहीं चलेगा और इस बीच उन्हें वहां से दूर ले जाया जा सकेगा.

(फोटो क्रेडिटः इंडिया टुडे आर्काइव)

इतनी गोपनीयता के बावजूद आरएसएस-भाजपा के कुछ लोगों को इसका अनुमान लग गया था कि मैं आडवाणी को गिरफ्तार कर सकता हूं. 9 अक्टूबर की शाम को उन्होंने मुझसे मुलाकात की और पूछा, ‘क्या आडवाणी को गिरफ्तार करने की आपकी कोई योजना है?’, मैंने जानबूझकर चौंकते हुए कहा- ‘हम पागल हैं क्या? हम आडवाणी जी को क्यों गिरफ्तार करेंगे?’ वे लौट गए, शराब पी और सो गए. मैं पूरी रात नहीं सो पाया. मैंने समस्तीपुर के सरकारी गेस्ट हाउस के लैंडलाइन पर फोन किया. तब भोर के चार बज रहे थे. एक रसोइए ने फोन उठाया. मैंने उसे अपनी पहचान छिपाते हुए कहा- मैं आज अखबार का रिपोर्टर बोल रहा हूं. आडवाणी जी क्या कर रहे हैं? उसने कहा- वह सो रहे हैं? मैंने फिर पूछा- ‘वह अकेले हैं या उनके साथ और भी लोग हैं.’ उसने कहा- वह अपने कमरे में अकेले हैं. मैंने उससे कहा कि आडवाणी जी को चाय दीजिए. उसके कुछ मिनट बाद रामेश्वर ओरांव और आर. के. सिंह ने मुझे सूचना दी कि काम हो गया है.

सुबह जब मैं अपने लॉन में बेहद चिंतित होकर इधर-उधर टहल रहा था, तभी मैंने एक हेलीकॉप्टर उड़ते देखा. मुझे लगा कि हमारी योजना फेल हो गई है, क्योंकि हेलीकॉप्टर जिस दिशा से आ रहा था वह समस्तीपुर नहीं लग रहा था. मैंने पायलट से संपर्क किया और पूछा- क्यों अविनाश बाबू, क्या हुआ? उसने कहा कि ईंधन भरने के कारण उसे चक्कर लगाना पड़ा.

(फोटो क्रेडिटः इंडिया टुडे आर्काइव)

आडवाणी को गिरफ्तार करने के बाद आर. के. सिंह और रामेश्वर ओरांव ने उन्हें हेलीकॉप्टर में बिठाया. मेरी योजना आडवाणी को बिहार-बंगाल सीमा के पास दुमका (अब झारखंड में) जिले के मसानजोर के गेस्ट हाउस में नजरबंद रखने की थी. गिरफ्तारी से एक दिन पहले मैंने दुमका के डिप्टी कमिश्नर सुधीर कुमार को फोन करके निर्देश दिया था वह गेस्ट हाउस को चाक चौबंद रखें, क्योंकि अगले दिन मैं विजिट के लिए आ सकता हूं. मैंने उन्हें आडवाणी की गिरफ्तारी की योजना के बारे में नहीं बताया था. जब आडवाणी को गेस्ट हाउस में ले जाया गया ठीक तभी मैंने सुधीर को दोबारा फोन करके गेस्ट हाउस के गेट पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था रखने के लिए कहा. चूंकि गिरफ्तारी भोर में हुई थी और सुऱक्षा के पुख्ता इंतजाम थे तो न मीडिया के पास और न किसी समर्थक के पास आडवाणी की गिरफ्तारी की कोई तस्वीर थी. आडवाणी की गिरफ्तारी के बाद मैंने सभी जिलों के डीएम और एसपी को कानून-व्यवस्था पर अलर्ट किया और कहा कि कहीं भी जमावड़ा न होने दें. मुस्तैदी के कारण बिहार में कोई असर नहीं हुआ.

उनकी गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों के बाद मेरे पास मुफ्ती मोहम्मद सईद का फोन आया. उन्होंने राष्ट्रीय मोर्चा सरकार के बने रहने के हक में मुझसे आडवाणी को रिहा करने का अनुरोध किया. मैंने उनको कहा कि आपको सत्ता का नशा चढ़ गया है. यह कहकर मैंने फोन रख दिया.

गिरफ्तारी के दो दिन बाद मैंने आडवाणी को फोन किया और कहा, ‘मैंने आपको गिरफ्तार किया है. लेकिन गेस्ट हाउस हरियाली से घिरा है, और आसपास हरे-भरे पेड़ और पहाड़ हैं. गेस्ट हाउस के आसपास टहलते हुए आपको आनंद आएगा. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखिए और अगर कुछ परेशानी हो, तो मुझे फोन कीजिएगा.’

-लालू प्रसाद यादव की आत्मकथा गोपालगंज से रायसीना का एक हिस्सा.



Source link

Tags: अफसरआडवणएकऔरककहनगरफतरदपरपलनरतरथरमललसकरटसवर
Share204Tweet127Send

Related Posts

NTA Appointments | New Delhi Officers Ravi Kumar Singh Prasanna Venkatesh
Hindi News

NTA Appointments | New Delhi Officers Ravi Kumar Singh Prasanna Venkatesh

August 28, 2026
ईद मिलाद के मौके पर लहराया फिलिस्तीन का झंडा, वीडियो भी बनाया; कर्नाटक में 3 पर FIR
Hindi News

ईद मिलाद के मौके पर लहराया फिलिस्तीन का झंडा, वीडियो भी बनाया; कर्नाटक में 3 पर FIR

August 28, 2026
महाराष्ट्र में चर्च जाने से पहले फॉर्म भरवाने पर भड़का बजरंग दल, क्या है वजह? – maharashtra anti conversion law church self declaration forms ntc mnrd smsr
Hindi News

महाराष्ट्र में चर्च जाने से पहले फॉर्म भरवाने पर भड़का बजरंग दल, क्या है वजह? – maharashtra anti conversion law church self declaration forms ntc mnrd smsr

August 28, 2026
रक्षाबंधन के मौके पर घर पर बनाएं बाजार जैसी काजू कतली, सेव कर लें रेसिपी
Hindi News

रक्षाबंधन के मौके पर घर पर बनाएं बाजार जैसी काजू कतली, सेव कर लें रेसिपी

August 28, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
3,400 SIR forms found at Navi Mumbai photocopy shop; 5 BLOs suspended as Sena (UBT)-BJP clash | Thane News

3,400 SIR forms found at Navi Mumbai photocopy shop; 5 BLOs suspended as Sena (UBT)-BJP clash | Thane News

0
COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

0
WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
3,400 SIR forms found at Navi Mumbai photocopy shop; 5 BLOs suspended as Sena (UBT)-BJP clash | Thane News

3,400 SIR forms found at Navi Mumbai photocopy shop; 5 BLOs suspended as Sena (UBT)-BJP clash | Thane News

August 28, 2026
India Industrial Production Index (IIP) July 2026: Manufacturing Drives 6.7% Growth

India Industrial Production Index (IIP) July 2026: Manufacturing Drives 6.7% Growth

August 28, 2026
Karnataka: Nagendra bows to BJP campaign, resigns as minister

Karnataka: Nagendra bows to BJP campaign, resigns as minister

August 28, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • 3,400 SIR forms found at Navi Mumbai photocopy shop; 5 BLOs suspended as Sena (UBT)-BJP clash | Thane News
  • India Industrial Production Index (IIP) July 2026: Manufacturing Drives 6.7% Growth
  • Karnataka: Nagendra bows to BJP campaign, resigns as minister
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.