
जूते के शो रूम में लगी आग
दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में शनिवार सुबह जूतों के एक शोरूम में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना पूर्वाह्न 11 बजकर 17 मिनट पर मिली।
11 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं
अग्निशमन के अधिकारी ने कहा, ‘दमकल की 11 गाड़ियों को मौके पर तुरंत भेजा गया और दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।’ अधिकारी ने बताया कि अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग बुझाने के अभियान के कारण इलाके में यातायात बाधित हो गया।





























