
प्रतीकात्मक फोटो
तेलंगाना के मुलुगु जिले के एक जंगली इलाके में रविवार को पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में सात माओवादी मारे गए। पुलिस ने बताया कि यह मुठभेड़ एतुरनगरम वन क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान हुई, जहां तेलंगाना पुलिस के विशिष्ट नक्सल रोधी बल ‘ग्रेहाउंड्स’ और माओवादियों के बीच संघर्ष हुआ।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में सात माओवादी मारे गए। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से दो एके-47 राइफल समेत अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। अधिकारी ने यह भी पुष्टि की कि मारे गए माओवादियों में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की तेलंगाना राज्य समिति (येलंडु नरसामपेट) के सचिव कुरसाम मंगू उर्फ भद्रू भी शामिल है। खबर अपडेट हो रही है…
ये भी पढ़ें-
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम, 24 घंटे 20 स्पेशल ड्रोन कर रहे निगरानी
हैरान करने वाली खबर, सिर्फ 19 साल की बीकॉम छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, सदमे परिवार




























