अभिनेता तुषार कपूर को एक फोन आया था, जिसमें फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य ‘हैरी बॉक्सर’ बताया और फिरौती के तौर पर 5 करोड़ रुपये की मांग की।
अभिनेता ने मुंबई पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच ‘एंटी-एक्सटॉर्शन सेल’ और ‘क्राइम ब्रांच’ को सौंप दी।
क्राइम ब्रांच की टीम ने धमकी भरे कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच की और उस आवाज का मिलान अपने डेटाबेस में मौजूद ‘हैरी बॉक्सर’ के आधिकारिक ऑडियो सैंपल से कर रही है। वरिष्ठ पुलिस सूत्रो के अनुसार, ये सैंपल आपस में मेल नहीं खाए, जिससे यह शक पैदा हुआ कि कॉल फर्जी थी या किसी ने डर पैदा करने के लिए इस गैंग के नाम का इस्तेमाल किया था। पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसने यह ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी थी। इस मामले मे FIR भी दर्ज नही करी गयी हैl तुषार कपूर ने ये शिकायत करीब एक हफ़्ते पहले की थी।
खबर अपडेट की जा रही है…
Latest Bollywood News






















