• Latest
  • Trending
  • All
तीन नकाबपोश चेहरों की कहानी… कौन हैं साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में फंसे युवक? – story of three masked faces Who are the youths trapped in South Calcutta Law College gang rape case ntc

1 year ago
tiredness does not disappear after sleep: Psychology says people who feel tired all day may be carrying more than just sleep debt

39 minutes ago
राहुल गांधी बोले- 80% भारतीय मांसाहारी, आइसलैंड के पूर्व राष्ट्रपति ने याद दिलाया- ‘मैंने तो एपीजे अब्दुल कलाम को वेज ही खिलाया था’

Suji Momos Recipe: सूजी और सब्जियों से घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, स्वाद के साथ मिलेगी बेहतर सेहत – how to make suji momos recipe without maida steamed rava vegetable tasty momo healthy veg momos tmovx

2 hours ago
Amid power crisis, Punjab replaces PSPCL CMD Basant Garg

3 hours ago
UCC will be implemented in Maharashtra after committee report: CM Fadnavis

4 hours ago
Ganga Aarti Held at London Thames River

Ganga Aarti Held at London Thames River

4 hours ago
पंजाब में अब नहीं लगेंगे पावर कट:सभी पावर प्लांट आपरेशनल, बिजली मंत्री का दावा-मिलेगी निर्बाध बिजली – No More Power Cuts In Punjab All Power Plants Operational Power Minister

IAF S-400 Missile System Operation Sindoor

5 hours ago
Ganesh Chaturthi kicks off in Mumbai with grandeur

History-sheeter linked to killing of 70-year-old in road rage incident; held after 8 years in Lucknow

Lucknow traffic police launch QR code campaign to fix traffic, calls on citizens to ‘suggest fix’

6 hours ago
चीन ने LAC पर सेना की तैनाती में कमी की लेकिन खतरा बरकरार, रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा

7 hours ago
Monday, September 14, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan

    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Wapaar 2 (Official Video) Gaggu Sajjan Ft. Jashnmeet | AS Digital | New Punjabi Song 2026

    Bankiye Naarey – The Graceful Maiden (Official Video) | Satinder Sartaaj | J Sandeep |  Punjabi Song

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 |  @FinetouchMusic

    Sarpanch Title Track | Gulab Sidhu | Dev Kharoud | Avvy Sra | Ohri Productions | Rel 10th July 2026

    DESI PUNJABI PLAYLIST THAT GETS YOUR VIBE 😌🎧

    New Punjabi Song 2026 💝 | Best Punjabi Love Song | Heart Touching Punjabi Songs | Punjabi Song

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

तीन नकाबपोश चेहरों की कहानी… कौन हैं साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में फंसे युवक? – story of three masked faces Who are the youths trapped in South Calcutta Law College gang rape case ntc

by India News Online Team
June 28, 2025
in Hindi News
0
तीन नकाबपोश चेहरों की कहानी… कौन हैं साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में फंसे युवक? – story of three masked faces Who are the youths trapped in South Calcutta Law College gang rape case ntc
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

दक्षिण कोलकाता का साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज सुर्खियों में है. यहां 25 जून की रात एक युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता के बयान और शुरुआती जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक पूर्व छात्र नेता है. जबकि दो मौजूदा छात्र हैं. जानिए तीनों की प्रोफाइल क्या है और अब तक क्या कार्रवाई हुई?

1. मनोजीत मिश्रा (मुख्य आरोपी)

पूर्व छात्र. साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज यूनिट का पूर्व अध्यक्ष. उम्र- 31 वर्ष.

सम्बंधित ख़बरें

कभी छात्र राजनीति का चर्चित चेहरा रहा मनोजीत मिश्रा अब संगीन आपराधिक मामले में मुख्य आरोपी है. मध्यमवर्गीय बंगाली परिवार से ताल्लुक रखने वाले मनोजीत ने साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज से पढ़ाई की और वहीं से उन्होंने तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (TMCP) की राजनीति में प्रवेश किया.

मनोजीत लगभग एक दशक से छात्र राजनीति से जुड़ा रहा है और कॉलेज परिसर में ‘पावर सेंटर’ के तौर पर पहचाना जाता था. यूनियन विवादों के दौरान दबाव बनाने और धमकियों के आरोप तो पहले भी लगे, मगर कभी कोई औपचारिक शिकायत नहीं हुई. सूत्रों का कहना है कि पार्टी से नजदीकी होने के कारण वो अक्सर अनुशासनात्मक कार्रवाई से बचता रहा.

SOUTH KOLKATA RAPE CASE​

हालांकि पढ़ाई पूरी होने के बावजूद नियमित रूप से कॉलेज परिसर में देखा गया और छात्रों पर प्रभाव बनाए रखता था.

फिलहाल, मनोजीत को 26 जून की शाम करीब 7 बजे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि मनोजीत को तालबगान क्रॉसिंग के पास सिद्धार्थ शंकर राय शिशु उद्यान से पकड़ा गया है. उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है.

2. जैब अहमद (सह-आरोपी)

साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र है. उम्र- 19 वर्ष.

टॉपसिया क्षेत्र का रहने वाला जैब एक साधारण कामकाजी परिवार से आता है. 2024-25 सत्र में उसने कॉलेज में दाखिला लिया था और धीरे-धीरे यूनियन गतिविधियों में हिस्सा लेने लगा. छात्रों के मुताबिक, जैब शांत स्वभाव का है और आसानी से प्रभाव में आ जाता है. उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और ना ही पहले कोई अनुशासनात्मक चेतावनी दर्ज है. माना जा रहा है कि कॉलेज यूनियन की गतिविधियों के दौरान उसकी मुलाकात मनोजीत मिश्रा से हुई, जिससे नजदीकी बढ़ी.

SOUTH KOLKATA RAPE CASE​

जानकारी के मुताबिक, मनोजीत मिश्रा के ठीक 15 मिनट बाद यानी 26 जून को शाम 7:35 बजे जैब को भी उसी जगह से पकड़ा गया. पुलिस ने उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया है.

3. प्रमित मुखर्जी उर्फ प्रमित मुखोपाध्याय (सह-आरोपी)

कलकत्ता लॉ कॉलेज में ही सेकंड ईयर का स्टूडेंट है. स्थानीय निवासी है. उम्र- 20 वर्ष.

प्रमित बाकी दो आरोपियों की तुलना में अपेक्षाकृत लो-प्रोफाइल छात्र रहा है. वो कॉलेज में राजनीति में सक्रिय नहीं था, लेकिन छात्रों के एक खास ग्रुप से उसकी नजदीकी थी. निम्न-मध्यमवर्गीय बंगाली परिवार से आने वाले प्रमित को दोस्त ‘शांत और औसत छात्र’ के रूप में जानते हैं. इस घटना से पहले उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज नहीं है.

हाल के दिनों में उसे मनोजीत और जैब के साथ अक्सर शाम को देखा गया. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसका इस मामले में सक्रिय रोल था या वो किसी दबाव या प्रभाव में शामिल हुआ.

SOUTH KOLKATA RAPE CASE​

प्रमित को 27 जून की रात 12:30 बजे पुलिस ने उसके घर से हिरासत में लिया. मोबाइल फोन जब्त कर लिया और उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा.

पुलिस रिमांड पर भेजे गए तीनों आरोपी

तीनों आरोपियों को 27 जून को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस ने 14 दिन की रिमांड मांगी. अदालत ने सभी तीनों को अगले मंगलवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. केस की जांच कसबा थाना पुलिस कर रही है. पुलिस का कहना है कि हर एंगल को खंगाला जा रहा है. घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच होनी है. कॉलेज परिसर को सील कर दिया गया है.

क्या है पूरा मामला

शिकायत के अनुसार, बुधवार शाम 7:30 बजे से रात 10:50 बजे के बीच दक्षिण कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज के कैंपस के भीतर युवती के साथ गैंगरेप किया गया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवती बुधवार दोपहर 12 बजे कॉलेज में परीक्षा संबंधी फॉर्म भरने आई थी. पीड़िता ने बताया कि वो कॉलेज यूनियन रूम में बैठी थी. इस बीच मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा आया और उसने कॉलेज का मुख्य गेट बंद करने का निर्देश दिया और फिर उसे जबरन सुरक्षा गार्ड के कमरे में ले जाकर रेप किया गया.

एफआईआर में जिन तीन लोगों को मुख्य आरोपी बताया गया है, उनमें मनोजीत मिश्रा, जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी का नाम शामिल है. मिश्रा वर्तमान में टीएमसी छात्र परिषद के दक्षिण कोलकाता जिला महासचिव है.

पीड़िता ने बताया अपना दर्द…

पीड़िता ने आरोप लगाया कि मनोजीत मिश्रा ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया था, लेकिन जब उसने यह कहकर इनकार कर दिया कि उसका पहले से प्रेमी है तो वो नाराज हो गया. पुलिस को दिए गए बयान में उसने कहा कि आरोपी ने उसे कमरे में बंद कर दिया. उसके बाद उसे और उसके प्रेमी को जान से मारने की धमकी दी और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कराने की धमकी दी.

पीड़िता का कहना था कि मैंने उसके पैर पकड़ लिए, लेकिन उसने मुझे नहीं छोड़ा. वो मुझे जबरन गार्ड रूम में ले गया और मेरे साथ रेप किया. पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो बनाया और धमकी दी कि यदि उसने सहयोग नहीं किया तो वीडियो को सार्वजनिक कर दिया जाएगा. उसने भागने की कोशिश की, विरोध किया, लेकिन आरोपियों ने उसे हॉकी स्टिक से मारने की कोशिश की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं. पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई गई, जिसमें गैंगरेप की पुष्टि हुई है. पीड़िता के आरोपों की पुष्टि फॉरेंसिक सबूतों से हुई है.

Source link

Tags: CalcuttacaseCollegeFacesganglawmaskedntcRapeSouthStoryTrappedYouthsककनकलकततकलजकसकहनगगरपचहरतननकबपशफसमयवकलसउथह
Share197Tweet123Send

Related Posts

राहुल गांधी बोले- 80% भारतीय मांसाहारी, आइसलैंड के पूर्व राष्ट्रपति ने याद दिलाया- ‘मैंने तो एपीजे अब्दुल कलाम को वेज ही खिलाया था’
Hindi News

September 14, 2026
Suji Momos Recipe: सूजी और सब्जियों से घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, स्वाद के साथ मिलेगी बेहतर सेहत – how to make suji momos recipe without maida steamed rava vegetable tasty momo healthy veg momos tmovx
Hindi News

Suji Momos Recipe: सूजी और सब्जियों से घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, स्वाद के साथ मिलेगी बेहतर सेहत – how to make suji momos recipe without maida steamed rava vegetable tasty momo healthy veg momos tmovx

September 14, 2026
Ganga Aarti Held at London Thames River
Hindi News

Ganga Aarti Held at London Thames River

September 14, 2026
पंजाब में अब नहीं लगेंगे पावर कट:सभी पावर प्लांट आपरेशनल, बिजली मंत्री का दावा-मिलेगी निर्बाध बिजली – No More Power Cuts In Punjab All Power Plants Operational Power Minister
Hindi News

पंजाब में अब नहीं लगेंगे पावर कट:सभी पावर प्लांट आपरेशनल, बिजली मंत्री का दावा-मिलेगी निर्बाध बिजली – No More Power Cuts In Punjab All Power Plants Operational Power Minister

September 14, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Chandigarh: 16 arrested under NDPS Act amid anti-drug drive, say police

COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
tiredness does not disappear after sleep: Psychology says people who feel tired all day may be carrying more than just sleep debt

tiredness does not disappear after sleep: Psychology says people who feel tired all day may be carrying more than just sleep debt

September 14, 2026
राहुल गांधी बोले- 80% भारतीय मांसाहारी, आइसलैंड के पूर्व राष्ट्रपति ने याद दिलाया- ‘मैंने तो एपीजे अब्दुल कलाम को वेज ही खिलाया था’

राहुल गांधी बोले- 80% भारतीय मांसाहारी, आइसलैंड के पूर्व राष्ट्रपति ने याद दिलाया- ‘मैंने तो एपीजे अब्दुल कलाम को वेज ही खिलाया था’

September 14, 2026
Suji Momos Recipe: सूजी और सब्जियों से घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, स्वाद के साथ मिलेगी बेहतर सेहत – how to make suji momos recipe without maida steamed rava vegetable tasty momo healthy veg momos tmovx

Suji Momos Recipe: सूजी और सब्जियों से घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, स्वाद के साथ मिलेगी बेहतर सेहत – how to make suji momos recipe without maida steamed rava vegetable tasty momo healthy veg momos tmovx

September 14, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • tiredness does not disappear after sleep: Psychology says people who feel tired all day may be carrying more than just sleep debt
  • राहुल गांधी बोले- 80% भारतीय मांसाहारी, आइसलैंड के पूर्व राष्ट्रपति ने याद दिलाया- ‘मैंने तो एपीजे अब्दुल कलाम को वेज ही खिलाया था’
  • Suji Momos Recipe: सूजी और सब्जियों से घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, स्वाद के साथ मिलेगी बेहतर सेहत – how to make suji momos recipe without maida steamed rava vegetable tasty momo healthy veg momos tmovx
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.