• Latest
  • Trending
  • All
जिस डर से हरियाणा में कांग्रेस ने AAP को नहीं दी सीटें, वही डर यूपी में अखिलेश को सता रहा? उपचुनाव की 5 सीटों पर क्यों है तकरार – up assembly seats bypoll congress samajwadi party alliance seat sharing akhilesh yadav india block ntc bikt

2 years ago
Kulgam Terror Operation | Security Forces Arrest Militant Associates

19 minutes ago
मिथुन चक्रवर्ती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने शुभेंदु सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री का दर्जा

2 hours ago
Paytm CEO Vijay Shekhar Sharma Funds Indian AI Entrepreneurs

India’s 2036 Olympic Bid: IOA CEO Reveals Vision for Sporting Superpower Status

4 hours ago
Tej Pratap Yadav Takes Real Politics To Reality TV: Can Teju Bhaiya Woo Bihar’s Gen-Z With Flute, Memes & Insta Feed? | Explainers News

5 hours ago
Sourav Ganguly denies conflict of interest after being named Delhi Capitals coach amid serving as CAB president

Hyderabad gets a new art space as ChampaTree expands beyond Delhi

6 hours ago
क्या आपने खाया है आलू का सलाद, स्वाद में लगता है बेहद लाजवाब, शेफ कुणाल कपूर ने बताया कैसे बनाएं यह क्रीमी रेसिपी

Europe Election| Left Wing Party Wins Over Housing Rent Crisis

49 officers transferred in major J&K bureaucratic reshuffle

Punjab CM’s OSD, co-accused skip CBI questioning; claim no summons received

7 hours ago
Auto Tata Aeris ICNG Review: Price, Features, Performance, And Boot Space

8 hours ago
Wednesday, October 7, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan

    New Punjabi Songs | Shareek (Official Video) Korala Maan | R Nait | Latest Punjabi Songs 2026

    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Wapaar 2 (Official Video) Gaggu Sajjan Ft. Jashnmeet | AS Digital | New Punjabi Song 2026

    Bankiye Naarey – The Graceful Maiden (Official Video) | Satinder Sartaaj | J Sandeep |  Punjabi Song

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    NAWA NAWA ISHQ | Ricky Khan | Yaar Jigree Kasooti Degree | In Cinemas on 7 Aug | SVF Punjabi

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 |  @FinetouchMusic

    TERA PIND (Official Video) | Davinder Kohinoor | Jind Bains | Latest Punjabi Song 2026

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

जिस डर से हरियाणा में कांग्रेस ने AAP को नहीं दी सीटें, वही डर यूपी में अखिलेश को सता रहा? उपचुनाव की 5 सीटों पर क्यों है तकरार – up assembly seats bypoll congress samajwadi party alliance seat sharing akhilesh yadav india block ntc bikt

by India News Online Team
October 4, 2024
in Hindi News
0
जिस डर से हरियाणा में कांग्रेस ने AAP को नहीं दी सीटें, वही डर यूपी में अखिलेश को सता रहा? उपचुनाव की 5 सीटों पर क्यों है तकरार – up assembly seats bypoll congress samajwadi party alliance seat sharing akhilesh yadav india block ntc bikt
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

लोकसभा चुनाव नतीजों से उत्साहित सपा और कांग्रेस, दोनों ही दलों के नेता गठबंधन की गांठ को अटूट बता रहे थे, 2027 के विधानसभा चुनाव तक साथ चलने के दावे कर रहे थे. चुनाव नतीजे आए अभी छह महीने भी चार ही महीने हुए हैं कि इस गठजोड़ में गांठ पड़ती दिख रही है. नौ विधायकों के सांसद चुने जाने, एक विधायक को अयोग्य ठहराए जाने से रिक्त हुई यूपी की 10 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं और दोनों ही दल हर सीट पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में हैं. सपा प्रमुख अखिलेश यादव एक-एक विधानसभा क्षेत्र के नेताओं के साथ बैठकें कर रणनीति पर मंथन कर रहे हैं. वहीं, कांग्रेस ने भी हर सीट पर प्रभारियों और पर्यवेक्षकों की टीम उतार दी है. सवाल उठ रहे हैं कि क्या दोनों दल फिर से एकला चलो की राह पर बढ़ चले हैं?

पांच सीटों की तकरार

यूपी की 10 सीटों पर उपचुनाव हैं और कांग्रेस ने पांच सीटों पर दावेदारी कर दी थी. 2022 के विधानसभा चुनाव में इन 10 में से पांच सीटों पर सपा के उम्मीदवार जीते थे. कांग्रेस के नेता चाहते थे कि सपा जिन सीटों से जीती थी, उनको अपने पास रख ले लेकिन बाकी सीटें जहां उसे हार मिली थी, वो उनके लिए छोड़ दे. सपा दो से अधिक सीटें देने को तैयार नहीं थी. कांग्रेस की डिमांड घटकर चार सीट पर आ गई और अब पार्टी तीन सीटों- मीरापुर, फूलपुर और मझवां को अपने लिए मुफीद बता रही है. कांग्रेस की दावेदारी पांच सीटों से शुरू होकर चार और अब तीन सीटों तक आती दिख रही है लेकिन सपा है कि सांस ही नहीं ले रही. सपा सभी सीटों पर अकेले ही चुनाव मैदान में उतरने के संकेत दे रही है.

सम्बंधित ख़बरें

गठबंधन को लेकर सपा उदासीन क्यों

कांग्रेस से गठबंधन को लेकर सपा के रवैये में कोई गर्मजोशी नजर नहीं आ रही है तो उसके पीछे कारण क्या हैं? बात इसे लेकर भी हो रही है. दरअसल, अखिलेश यादव कांग्रेस के साथ गठबंधन आगे बढ़ाने, लंबे समय तक साथ चलने को तैयार थे लेकिन इसके लिए उनका अपना फॉर्मूला भी था. कांग्रेस से गठबंधन को लेकर सपा की उदासीनता को चार पॉइंट में समझा जा सकता है.

अखिलेश का नेशनल ड्रीमः अखिलेश यादव चाहते थे कि मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र जैसे राज्य जहां सपा का जनाधार रहा है, वहां कांग्रेस उनको भी कुछ सीटें दे. लोकसभा चुनाव से पहले हुए मध्य प्रदेश के बाद हरियाणा चुनाव में भी कांग्रेस ने उन्हें कोई सीट नहीं दी. जम्मू कश्मीर में भी कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन किया लेकिन सपा को दरकिनार कर दिया. अखिलेश यादव के नेशनल ड्रीम को कांग्रेस ने एक के बाद एक झटके दिए हैं. सपा में कांग्रेस के इस रवैये को लेकर भी नाराजगी बताई जा रही है.

सियासी जमीन की चिंताः एक वजह सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की चिंता है. यह चिंता कुछ वैसी ही है जैसी हरियाणा चुनाव में गठबंधन की बातचीत चली तो कांग्रेस के स्थानीय नेताओं को सता रही थी. जिस डर से कांग्रेस ने हरियाणा में आम आदमी पार्टी और सपा जैसी पार्टियों के लिए सीटें नहीं छोड़ीं, वही डर क्या अखिलेश यादव को भी सता रहा है? दरअसल, हरियाणा कांग्रेस नेता गठबंधन के विरोध में उतर आए थे तो उनका तर्क यही था कि आम आदमी पार्टी को उंगली पकड़ सूबे में एंट्री दिला दी तो आगे चलकर कहीं वो उनकी ही सियासी जमीन पर कब्जा न कर ले, उनके लिए ही सिरदर्द न बन जाए.

यह भी पढ़ें: ‘संत हमारे लिए पूजनीय… मेरी टिप्पणी CM पर थी’, ‘माफिया और मठाधीश’ बोल पर अखिलेश यादव की सफाई

2027 का यूपी चुनावः बात केवल लोकसभा चुनाव नतीजों में कांग्रेस के उभार और अपनी सियासी जमीन को लेकर सपा के डर से आगे 2027 चुनाव की भी है. सपा नेताओं को शायद ये लग रहा है कि अगर उन्होंने कोई रुचि नहीं दिखाई तो कांग्रेस दो सीटों के ऑफर पर भी तैयार हो सकती है, जैसा लोकसभा चुनाव में हुआ था जब 30 सीट से शुरू हुई कांग्रेस की डिमांड 21 पर आकर अटक गई थी. बाद में पार्टी सपा के 17 सीटों के ऑफर पर ही तैयार हुई. सपा अगर गर्मजोशी दिखाती है या कांग्रेस की डिमांड मान लेती है तो उसके लिए गठबंधन की स्थिति में 2027 के यूपी चुनाव में कांग्रेस को कम सीटों पर राजी कर पाना मुश्किल हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: क्यों इस बार मायावती की उपचुनाव में एंट्री यूपी की 10 सीटों पर डिसाइडिंग फैक्टर साबित हो सकती है? 5 Points में समझिए

हालिया उपचुनाव नतीजेः लोकसभा चुनाव के साथ-साथ यूपी की चार विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हुए थे- ददरौल, दुद्धी, लखनऊ पूर्व और गैंसड़ी. इन चार में से तीन सीटों पर 2022 में कमल खिला था जबकि सपा एक सीट जीत सकी थी. उपचुनाव में सपा को एक सीट का लाभ हुआ था. इससे पहले मऊ जिले की घोसी सीट के उपचुनाव में भी सपा जीतने में सफल रही थी. पांच विधानसभा सीटों के उपचुनाव में तीन सीटें जीत सपा उत्साह से लबरेज है और पार्टी को लग रहा है कि कांग्रेस को अधिक सीटें देने से सीटें बढ़ाने-बचाने की संभावनाओं पर विपरीत असर पड़ सकता है.

इन सीटों पर होने हैं उपचुनाव

यूपी की जिन 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें से नौ सीटें विधायकों के सांसद निर्वाचित होने के बाद इस्तीफे से रिक्त हुई हैं जबकि एक सीट कानपुर की सीसामऊ सपा विधायक इरफान सोलंकी को अयोग्य ठहराए जाने से रिक्त हुई है. 10 में से पांच सीटें सपा के पास थी जिसमें खुद अखिलेश के इस्तीफे से रिक्त हुई मैनपुरी जिले की करहल सीट भी शामिल है. अयोध्या की मिल्कीपुर, गाजियाबाद, अलीगढ़ की खैर, प्रयागराज की फूलपुर, मिर्जापुर जिले की मझवां, अंबेडकरनगर की कटेहरी और मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होने हैं.

Source link

Tags: AAPAkhileshAllianceAssemblybiktblockbypollCongressIndiantcpartySamajwadiSeatseatssharingYadavअखलशउपचनवककगरसकयजसडरतकररदननहपरमयपरहवहससटसतहहरयण
Share198Tweet124Send

Related Posts

Kulgam Terror Operation | Security Forces Arrest Militant Associates
Hindi News

October 7, 2026
मिथुन चक्रवर्ती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने शुभेंदु सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री का दर्जा
Hindi News

मिथुन चक्रवर्ती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने शुभेंदु सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री का दर्जा

October 7, 2026
क्या आपने खाया है आलू का सलाद, स्वाद में लगता है बेहद लाजवाब, शेफ कुणाल कपूर ने बताया कैसे बनाएं यह क्रीमी रेसिपी
Hindi News

क्या आपने खाया है आलू का सलाद, स्वाद में लगता है बेहद लाजवाब, शेफ कुणाल कपूर ने बताया कैसे बनाएं यह क्रीमी रेसिपी

October 7, 2026
Europe Election| Left Wing Party Wins Over Housing Rent Crisis
Hindi News

Europe Election| Left Wing Party Wins Over Housing Rent Crisis

October 7, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Kulgam Terror Operation | Security Forces Arrest Militant Associates

Kulgam Terror Operation | Security Forces Arrest Militant Associates

0
COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
Kulgam Terror Operation | Security Forces Arrest Militant Associates

Kulgam Terror Operation | Security Forces Arrest Militant Associates

October 7, 2026
मिथुन चक्रवर्ती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने शुभेंदु सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री का दर्जा

मिथुन चक्रवर्ती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने शुभेंदु सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री का दर्जा

October 7, 2026
Paytm CEO Vijay Shekhar Sharma Funds Indian AI Entrepreneurs

Paytm CEO Vijay Shekhar Sharma Funds Indian AI Entrepreneurs

October 7, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Kulgam Terror Operation | Security Forces Arrest Militant Associates
  • मिथुन चक्रवर्ती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने शुभेंदु सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री का दर्जा
  • Paytm CEO Vijay Shekhar Sharma Funds Indian AI Entrepreneurs
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.