
जम्मू-कश्मीर में बैक टू बैक भूकंप के झटके
श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर में मंगलवार सुबह बैक टू बैक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, बारामूला और कुपवाड़ा में एक के बाद एक भूकंप के झटके लगे हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई। भूकंप के झटके से किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
दो बार दर्ज किए गए भूकंप के झटके
जानकारी के अनुसार, बारामूबला में आज सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बारामूला से 74 किमी दूर जमीन के पांच किलोमीटर अंदर था। इसकी तीव्रता 4.9 आंकी गई। वहीं दूसरी बार भूकंप 6.52 मिनट पर आया। इसका केंद्र बारामूला से 74 किमी दूर जमीन के अंदर 10 किमी दूर था। इसकी तीव्रता 4.8 दर्ज की गई।
पूंछ में भी लगे भूकंप के झटके
भूकंप के झटके पूंछ समेत बारामूला और कुपवाड़ा के आस-पास के इलाकों में भी लगे। इसकी वजह से डर के नाते कई लोग घरों से बाहर आ गए। हालांकि इस भूकंप के किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।









![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











