नवरात्रि के बाद से त्योहार शुरू हो जाते हैं। ऐसे में घर में पकवान और मिठाइयां बनती हैं। अगर आप बाजार से मिठाई खरीदकर खाते हैं तो जान लें इनमें मावा, दूध, पनीर और कलर की मिलावट की जाती है। इसलिए मार्केट से मिठाई खरीदने से अच्छा है कि आप घर में ताजा, शुद्ध दूध और मावा से मिठाई बनाकर तैयार करें। हम आपको राजस्थानी चूरमा लड्डू की रेसिपी बता रहे हैं, जिसे आप आसानी से बनाकर खा सकते हैं। घर आए मेहमानों को भी हाथ से बनी ये मिठाई खिला सकते हैं। चूरमा लड्डू जल्दी खराब नहीं होते और इन्हें बड़े-बच्चे सभी पसंद करते हैं
चूरमा लड्डू रेसिपी
पहला स्टेप- चूरमा लड्डू बनाने के लिए 2 कटोरी गेहूं का आटा ले लें। आटे को छान लें और इसमें 1 कटोरी सूजी डालें। सूजी आपको बारीक वाली लेनी है। अगर मोटी सूजी है तो उसे मिक्सी में एक बार चला लें। इससे सूजी बारीक हो जाएगी। अब आधा कटोरी बेसन मिला दें। अब इसमें 3 चम्मच देसी घी डालें और आटे को हाथों से मिक्स करते जाएं।
दूसरा स्टेप- अब सूखे आटे को मुट्ठी में लेकर दबाएं और आट बंध जाए इतना मोयन डालना है। अब गुनगुने पानी से टाइट आटा लगा लें। आटो को दो टुकड़ों में बांट लें और आटे से छोटी-छोटी लोई बना लें। अब लोई को मुट्ठी में रखकर दबा लें। अब सारी लोई की मुट्ठियां बना लें।
तीसरा स्टेप- गैस पर कड़ाही रखें और इसमें 2 चम्मच घी डालें। घी में थोड़े काजू और बादाम को हल्का भून लें। आप मेवा अपने हिसाब से कम या ज्यादा रख सकते हैं। आप इसमें दूसरे मेवा भी डाल सकते हैं। अब आधा कटोरी घी कड़ाही में डालें और तैयार मुट्ठियों को घी में डालकर फ्राई कर लें। ध्यान रखें गैस की फ्लेम एकदम कम रखें और मुट्ठियों को ब्राउन होने तक फ्राई करें।
चौथा स्टेप- अब फ्राई की गई मुट्ठियों को टुकड़ों में तोड़ लें और जिससे ये अच्छी तरह पिस जाएं। अब तैयार मुट्ठियों को पीसकर फाइन पाउडर जैसा बना लें। अगर पाउडर में हल्के मोटे टुकड़े हों तो इसे मोटी छन्नी से छान लें। अब कड़ाही में 3-4 चम्मच घी डालें और इसमें 1 कटोरी गुड़ डाल दें। गुड़ को टुकड़ों में करके डालें। अब गुड़ को चलाते हुए पिघलाएं।
पांचवां स्टेप- अब फ्राई किए ड्राई फ्रूट्स को काटकर डालें। इसमें 2 चम्मच खसखस, आधा चम्मच इलायची पाउडर, थोड़े कटे पिस्ता डालें। अब पिघला हुआ गुड़ डालें और कलछी से मिश्रण को मिक्स करते जाएं। ठंडा होने पर हाथ से मिलाएं और लड्डू बांधकर तैयार कर लें। आप अपनी पसंद के हिसाब से बड़े छोटे लड्डू बनाकर खाएं।











![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)









