
यंग नेताओं का स्टाइल
हमारे देश के नेताओं को अक्सर सफ़ेद कुर्ता-पजामा पहने देखा जाता है। एक तरह से कहें तो कुर्ता-पजामा अब राजनीति की एक पहचान है। बड़े से बड़े नेता हुए लेकिन राजनिति में आने के बाद वो कुर्ता-पजामा को ना नहीं कह पाए। यही कारण है कि लोग इस परिधान को राजनिति से जोड़कर देखने लगे। मगर नए दौर में कुछ नेता आये हैं जिन्होंने कुर्ता पाजामा को नकारा तो नहीं है लेकिन इसका ये मतलब भी नहीं है कि वो कुछ और नहीं पहनते। इन युवा नेताओं ने राजनीति में आने के बाद फैशन की परिभाषा को बदलकर रख दिया है क्योंकि वे जींस और टीशर्ट भी पहनते हैं और खादी से भी परहेज नहीं करते हैं। इन दिनों चिराग पासवान सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं वे कौन से इन युवा नेता है जिन्होंने राजनीति में आने के बाद भी अपने फैशन और स्टाइल को पीछा नहीं छोड़ा।
ये नेता फैशन में नहीं है किसी से कम (This leader is no less fashionable than anyone else)
-
आदित्य ठाकरे: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे अक्सर फिल्मी स्टार्स के साथ पार्टी करते दिखते हैं। आदित्य देश के युवा नेता हैं। आदित्य ठाकरे जींस, शर्ट या अन्य प्रकार की स्टाइलिश ड्रेस पहने दिखते हैं। इसके अलावा इनके हाथ में स्मार्टवॉच, ब्रेसलेट भी दिखती है। इससे साफ पता चलता है कि आदित्य फैशन को नहीं छोड़ने वाले हैं।
-
चिराग पासवान: चिराग ने 2011 को उनकी एक फिल्म ‘मिले न मिलें हम’ रिलीज हुई थी। फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद चिराग ने बिहार की राजनीति की ओर रुख किया। राजनीति में आने के बाद भी चिराग पासवान अपने फैशन-स्टाइल को कायम रखे हुए हैं। उनकी ड्रेसिंग सेंस, हेयरस्टाइल उनके लुक को दमदार बनाने का काम करती है।
-
सचिन पायलट: कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट को भारतीय राजनीति का सबसे हैंडसम फेस कह सकते हैं। उनके चेहरे की चमक को देखकर कोई भी बता देगा कि उनका स्किन केयर रूटीन परफेक्ट है। साथ ही ड्रेस के मामले में भी वे परफेक्ट मैन हैं। बता दें कि सचिन पायलट राजस्थान के टोंक से विधायक हैं। उनको न केवल राजस्थान बल्कि देशभर के युवा पसंद करते हैं। इसके पीछे कारण है उनका दमदार लुक।
-
राघव चड्ढा: अगर आप नेता राघव की बात की जाए तो उनका अंदाज भी किसी हीरो से कम नहीं है। राघव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके लुक्स ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हर कोई उनकी तारीफ करता है। कुछ समय पहले राघव ने लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक किया था।
Latest Lifestyle News



























