
गौतम गंभीर ने पॉलिटिक्स छोड़ने का किया ऐलान।
नई दिल्ली: क्रिकेटर गौतम गंभीर ने राजनीति छोड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। गौतम गंभीर ने अभी-अभी एक्स पर पॉलिटिक्स छोड़ने की बात कही है। गौतम गंभीर ने कहा है कि पॉलिटिक्स छोड़कर क्रिकेट पर ध्यान दूंगा। गौतम गंभीर ने पार्टी अध्यक्ष से खुद कहा है कि मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता।




























