
Summer Hair Tips
आजकल लोग बालों पर कई तरह के केमिकल ट्रीटमेंट करवाने लगे हैं। इससे तुरंत देखने में तो बाल खूबसूरत और सिल्की लगते हैं, लेकिन लंबे समय तक इन केमिकल वाले ट्रीमेंट्स और हेयर प्रोडक्ट्स से बालों पर बुरा असर पड़ता है। इसमें पैसे तो खर्च होते ही हैं साथ ही बाल बुरी तरह से डैमेज हो जाते हैं। गर्मी में बालों की सही देखभाल करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे जरूर अपनाएं। घर में ऐसी कई चीजें मौजूद होती हैं जो बालों को सॉफ्ट, सिल्की और शाइनी बना सकती हैं। इन चीजों को लगाने से गर्मियों में भी आपके बाल खूबसूरत और लहराते रहेंगे। आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जो बालों की सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। जानिए गर्मी में बालों पर क्या लगाना चाहिए?
गर्मी में बालों पर जरूर लगाएं ये 3 चीजें
आंवला- गर्मी के दिनों में विटामिन सी से भरपूर आंवला बालों पर जरूर लगाएं। आंवला सेहत के लिए जितना फायदेमंद है उतना ही बालों के लिए भी असरदार है। बालों पर आंवला का इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है। इसमें भरपूर विटामिन सी पाया जाता है जो बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है। आप आंवला के पाउडर को नारियल तेल में मिला लें। इस पेस्ट को बालों पर लगाएं और जब पेस्ट सूख जाए तो बालों को धो लें।
नारियल तेल- गर्मी के दिनों में भले ही बाल ऑयली हो जाते हों, लेकिन बालों पर हेयर ऑयल लगाना न भूलें। बालों में नारियल का तेल नेचुरल मॉइस्चराइजर का काम करता है। नारियल का तेल बालों और स्कैल्प को ठंडक देता है। नारियल तेल में ऐसे कई गुण होते हैं जो हेयर ग्रोथ में मदद करते हैं। विटामिन सी से भरपूर नारियल का तेल बालों को लंबा और मजबूत बनाने में मदद करता है। नारियल का तेल लगाने से बालों के टूटने और झड़ने की समस्या कम होती है। हल्का गुनगुना करके नारियल का तेल बालों में लगाएं।
दही- गर्मी के मौसम में दही जितना सेहत के लिए फायदेमंद है उतना ही बालों के लिए भी लाभदायक साबित होता है। आप बालों में मास्क के तौर पर दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। दही में कैल्शियम, विटामिन सी, विटामिन बी 12, पोटेशियम और मैग्नीशियम होता है जो बालों को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। दही हेयर मास्क लगाने से रूसी यानि डैंड्रफ की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। इसके लिए नहाने के पहले पूरे बालों पर दही लगा लें। आप चाहें तो दही में थोड़ा नारियल का तेल भी मिला सकते हैं। आधा घंटे के बाद बालों को शैंपू कर लें।
Latest Lifestyle News



























