
इसी स्थान पर वारदात को दिया गया अंजाम।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कोटकपूरा के मोहल्ला निरमानपुरा में निर्माणाधीन घर में एक मजदूर ने मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति की ईंट-पत्थर से वार करके हत्या कर दी। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। थाना सिटी पुलिस ने सूचना के बाद वारदात को अंजाम देने वाले रवि कुमार नामक मजदूर के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को फैक्टरी रोड निवासी सुभाष ने बताया कि उन्होंने मोहल्ला निरमानपुरा में एक पुराना घर लिया था। इसको तोड़कर वे नया बनवा रहे हैं। मोहल्ले का ही रहने वाला रवि कुमार वहां मजदूरी करता था और रात के समय निगरानी के लिए वहीं सो जाता था। उन्हें रात को लगभग 10 बजे फोन आया कि उनके निर्माणाधीन घर में रवि ने किसी व्यक्ति का ईंट-पत्थरों से हमला कर कत्ल कर दिया है।
इसके पश्चात वे वहां पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मोहल्ला के लोगों के अनुसार जिस व्यक्ति की हत्या की गई है, वह मानसिक रूप से बीमार था और अक्सर ही मोहल्ले में घूमता रहता था। थाना सिटी के एसएचओ गुरमेहर सिंह सिद्धू ने बताया कि मृतक की आयु लगभग 45-50 साल की लग रही है और उसके शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।








![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)












