
Breaking News
नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद समाजसेवी अन्ना हजारे का बयान सामने आया है। उन्होंने प्रेसनोट में कहा, ‘भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से मुझे बेहद दुख हुआ। जनलोकपाल आंदोलन में मेरे साथी रहे केजरीवाल का भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार होना सबसे बड़ी विडंबना है। जिन बातों के खिलाफ लड़ने के लिए मैंने पूरी जिंदगी बिता दी, उसके बिल्कुल विपरीत व्यवहार करके केजरीवाल ने करोड़ों भारतीयों का विश्वास तोड़ा है।’
अन्ना ने कहा, ‘ऐसे व्यवहार से सामाजिक आंदोलन में कार्यरत कार्यकर्ता से लोगों का विश्वास उठ जाएगा। ये स्पष्ट हो चुका है कि एक पवित्र आंदोलन को एक राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया गया।’
कॉपी अपडेट हो रही है…
Latest India News











![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











