पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर कीरतपुर साहिब के पास शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। धार्मिक नगरी कीरतपुर साहिब में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुबह लगभग 6:30 बजे एक एसयूवी 500 और स्विफ्ट डिजायर कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस भयानक सड़क हादसे ने टैक्सी चालक और एक महिला दीपिका शर्मा की मौत हो गई। वहीं, स्विफ्ट डिजायर (टैक्सी) में सवार छोटे बच्चे समेत चार लोग घायल हुए हैं।






























