
फैदां गांव के पास तैनात सुरक्षाकर्मी।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
केंद्र सरकार से जुड़े लंबित मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने 26 से 28 नवंबर तक संघर्ष का एलान किया है। हजारों किसान रविवार को पंचकूला और मोहाली में जुटेंगे। चंडीगढ़ कूच की तैयारी है। किसान राज्यपाल से मिलकर अपनी मांगें रखना चाहते हैं। ऐसे में चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली की पुलिस ने कमर कस ली है। दोनों राज्यों की सीमा पर बैरिकेडिंग कर पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई है। साथ ही एडवाइजरी जारी को लोगों को वैकल्पिक रास्ते अपनाने को कहा गया है।
किसान मोहाली में गुरुद्वारा अंब साहिब के पास और पंचकूला में सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल पर जुटेंगे। दोनों शहरों में कई जिलों से शनिवार रात किसान पहुंचने लगे। मोहाली में धरने के लिए स्टेज बनाने का काम रात में ही शुरू कर दिया गया। किसानों को चंडीगढ़ में घुसने से रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस की ओर से मोहाली और पंचकूला सीमा पर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। चंडीगढ़ मोहाली बॉर्डर पर देर रात लगभग दस बजे तक बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर किसान पहुंचने शुरू हो गए थे। लगभग एक हजार से ज्यादा किसान रात को ही पहुंच गए।
किसानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई। चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर पंजाब पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग कर लगभग 200-300 जवान तैनात कर दिए गए हैं। वहीं, सेक्टर-29 के चौक से मोहाली की ओर जाने वाली सड़क पर भी सीमा के पास जवानों की तैनाती कर दी गई है। विशेष टीमों की तैनाती की गई है। चंडीगढ़ सीमा पर यूटी पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। किसी भी विकट स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की विशेष टुकड़ियां भी मौजूद रहेंगी।













![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)











