कश्मीर में शनिवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. जिसके बाद लोग डर गए और अपने दफ्तर-घर छोड़कर बाहर निकल आए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घाटी में मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए हैं. लोग दफ्तरों से बाहर निकल आए और खुले मैदान में जाकर खड़े हो गए.
इसका केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है. वहां भूकंप की तीव्रता 5.9 रही है.
अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में भूकंप का केंद्र रहा. भूकंप की गहराई धरती से 86 किलोमीटर पर थी.



























