
फिल्म क्वीन
ऐसी कई फिल्में है जो हीरोइन के दम पर सुपरहिट साबित हुई। ऐसे कई उदाहरण हैं, जहां भारतीय सिनेमा में विशेष रूप से बॉलीवुड में महिला-केंद्रित फिल्मों ने बिना पुरुष मुख्य अभिनेता के भी सफलता हासिल की है। आज हम उसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जो हीरोइन के दम पर हिट साबित हुई है। बिना हीरो वाली इन सुपरहिट फिल्म में ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘इंग्लिश विंग्लिश’ के अलावा भी कई फिल्में हैं। लेकिन, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं। उसकी कहानी से लेकर कास्ट तक, लोग आज तक भूल नहीं पाए हैं। साल 2014 में रिलीज हुई इस बिना हीरो वाली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस हिला दिया था। हीरोइन ने अपने किरदार में जान फूंक दी थी। दिलचस्प बात है कि कहानी के दम पर फिल्म न सिर्फ हिट हुई, बल्कि 28 अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम है ‘क्वीन’।
बिना हीरो हिट हुई ये फिल्म
फिल्म ‘क्वीन’ ने कंगना रनौत को सुपर स्टार बना दिया। इस फिल्म के बाद उनकी किस्मत चमक गई थी और उन्हें बैक-टू-बैक कई फिल्मों के ऑफर मिले थे। उन्होंने इस फिल्म के जरिए ये साबित कर दिया कि फिल्में बिना हीरो के भी चल सकती हैं। ‘क्वीन’ के लिए कंगना रनौत ने नेशनल अवॉर्ड सहित कई पुरस्कार जीते। इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने और निर्माण अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी ने किया था। फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में दिखीं। वहीं, राजकुमार राव और लिसा हेडन सहायक भूमिकाओं में नजर आए थे। एक्ट्रेस ने ‘क्वीन’ में एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था, जिसका पति उसे शादी से एक दिन पहले छोड़ देता है। इसके बाद वो लड़की अकेले हनीमून पर विदेश घूमने जाती है।
28 अवॉर्ड जीतने वाली बॉलीवुड फिल्म
IMDb के अनुसार, ‘क्वीन’ ने 28 अवॉर्ड जीते है। 62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में ‘क्वीन’ ने हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार कंगना रनौत ने जीता। 60वें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में ‘क्वीन’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (बहल) और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सहित किसी भी अन्य फिल्म की तुलना में छह पुरस्कार जीते। एक्ट्रेस लिसा हेडन ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और अमित त्रिवेदी ने सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक के लिए नामांकन भी प्राप्त किया। ‘क्वीन’ को 2015 स्क्रीन पुरस्कार समारोह में सबसे अधिक नामांकन प्राप्त हुए और सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ छायांकन (बॉबी सिंह) का पुरस्कार जीता। कंगना रनौत ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, राजकुमार राव को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और लिसा हेडन को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए नामांकित किया गया था। साल 2014 के फिल्मफेयर अवॉर्ड में कंगना रनौत की फिल्म ‘क्वीन’ का दबदबा देखने को मिला था। उस साल ‘क्वीन’ को कुल छह श्रेणियों में पुरस्कार मिले।
8.7 रेटिंग वाली का दूसरा पार्ट भी होगा रिलीज
‘क्वीन’ का निर्देशन विकास बहल ने किया था जो सिर्फ 12 करोड़ में बनी थी। इस फिल्म ने 120 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म को IMDb पर 8.7 रेटिंग मिली है। ये फिल्म आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। 2024 में विकास बहल ने ‘क्वीन 2’ की पुष्टि की थी। हालांकि, अभी तक इस फिल्म को लेकर कई नई अपडेट सामने नहीं आई है।
Latest Bollywood News




























