
एक्टर सलमान खान
मुंबईः एक्टर सलमान खान को एक बार फिर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस के ट्रैफिक डिवीजन को व्हाट्सएप पर सलमान खान को लेकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग नाम लेकर किसी व्यक्ति द्वारा धमकी भेजी गई है। इसमें उसने इस पूरे मामले को रफा दफा करने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की है।




























