• Latest
  • Trending
  • All
‘उन्हें पद चाहिए, टिकट चाहिए…’ कांग्रेस छोड़कर जा रहे नेताओं पर भड़के रॉबर्ट वाड्रा – They want positon and tickets businessman Robert Vadra takes dig at leaders who left Congress LokSabha polls ntc

‘उन्हें पद चाहिए, टिकट चाहिए…’ कांग्रेस छोड़कर जा रहे नेताओं पर भड़के रॉबर्ट वाड्रा – They want positon and tickets businessman Robert Vadra takes dig at leaders who left Congress LokSabha polls ntc

2 years ago
4 Indians, 8 Pakistanis In The Infamous List

4 Indians, 8 Pakistanis In The Infamous List

1 hour ago
Punjab Govt Claims Forensic Probe Found No Match Between CM Bhagwant Mann And Viral Video | India News

Punjab Govt Claims Forensic Probe Found No Match Between CM Bhagwant Mann And Viral Video | India News

2 hours ago
US-Iran War News LIVE Updates: Pakistan Says Technical-Level US-Iran Talks To Begin In Switzerland On Sunday

US-Iran War News LIVE Updates: Pakistan Says Technical-Level US-Iran Talks To Begin In Switzerland On Sunday

2 hours ago
Parbhani Temple Tragedy: 3 Feared Dead, Dozens Trapped After Sabha Mandap Roof Collapse

Parbhani Temple Tragedy: 3 Feared Dead, Dozens Trapped After Sabha Mandap Roof Collapse

4 hours ago
British-born Somali man who used 100 fake accounts to blackmail young muslim men jailed for 16 years | World News

British-born Somali man who used 100 fake accounts to blackmail young muslim men jailed for 16 years | World News

6 hours ago
Hizbul terrorist’s father among two arrested in Kishtwar; arms recovered

Hizbul terrorist’s father among two arrested in Kishtwar; arms recovered

6 hours ago
RBI MPC Minutes: Members cautious on inflation, growth amid West Asia conflict

RBI MPC Minutes: Members cautious on inflation, growth amid West Asia conflict

9 hours ago
‘Will continue to remove threats…’: IDF pledges response to Hezbollah violations amid truce – The Economic Times Video

‘Will continue to remove threats…’: IDF pledges response to Hezbollah violations amid truce – The Economic Times Video

9 hours ago
India Women’s Hockey Team Crushes Chile 6-0 To Reach FIH Nations Cup Final

India Women’s Hockey Team Crushes Chile 6-0 To Reach FIH Nations Cup Final

10 hours ago
Former Belur MLA Lingesh held in land allotment scam

Former Belur MLA Lingesh held in land allotment scam

10 hours ago
Trump tells Axios that he doesn’t see Anthropic as US security threat

Trump tells Axios that he doesn’t see Anthropic as US security threat

12 hours ago
Govt asks ICANN to set up root server in India

Govt asks ICANN to set up root server in India

12 hours ago
Saturday, June 20, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    4×4 | Gulab Sidhu | Mandy Takhar | Latest Punjabi Songs 2026 | New Punjabi Songs 2026

    4×4 | Gulab Sidhu | Mandy Takhar | Latest Punjabi Songs 2026 | New Punjabi Songs 2026

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    Sadabahar Hindi Songs Collection | 90s Hits Hindi Song |90s Evergreen Hindi Love Songs Audio Jukebox

    Sadabahar Hindi Songs Collection | 90s Hits Hindi Song |90s Evergreen Hindi Love Songs Audio Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    When Online Love Becomes Real💞Chinese mix Hindi Songs💞Cin Klip💞Chinese Drama💞Korean Mix Hindi Songs

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

‘उन्हें पद चाहिए, टिकट चाहिए…’ कांग्रेस छोड़कर जा रहे नेताओं पर भड़के रॉबर्ट वाड्रा – They want positon and tickets businessman Robert Vadra takes dig at leaders who left Congress LokSabha polls ntc

by India News Online Team
April 5, 2024
in Hindi News
0
‘उन्हें पद चाहिए, टिकट चाहिए…’ कांग्रेस छोड़कर जा रहे नेताओं पर भड़के रॉबर्ट वाड्रा – They want positon and tickets businessman Robert Vadra takes dig at leaders who left Congress LokSabha polls ntc
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email


लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ छोड़ने पर गांधी परिवार के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा है कि ऐसे नेता पावर और पद के पीछे भाग रहे हैं. उन्होंने इस बार पार्टी के लोकसभा चुनाव में अच्छी लड़ाई लड़ने का भरोसा जताया है.

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, ये कहना सही नहीं है कि कांग्रेस पर भरोसा नहीं है. मैं उन लोगों से मिला हूं, जिनके पास अनुभव है. अभी ऐसे सीनियर नेताओं को लगता है कि उन्हें पावर या टिकट या सीट की जरूरत है, लेकिन वे इसके लिए कोशिश नहीं करते हैं. इसके लिए प्रयास की जरूरत है. यदि आपको लगता है कि आपकी पहचान मंत्री होने पर आधारित है और यदि ऐसा नहीं है तो उन्हें परेशान नहीं होना चाहिए. अगर उन्हें टिकट नहीं मिलता है तो इसका मतलब यह नहीं है कि अगर कोई दूसरी पार्टी ऑफर करती है तो वो साथ छोड़कर चले जाएं.

‘पार्टी छोड़कर जाने वालों से हम नाराज नहीं होते’

सम्बंधित ख़बरें

वाड्रा ने आगे कहा, एक विरासत है, कांग्रेस ने उन्हें बहुत कुछ दिया है, उनके लिए, उनके परिवार के लिए बहुत कुछ किया है. जब वे पीढ़ियों से कांग्रेस के साथ हैं तो उन्हें थोड़ा धैर्य रखना चाहिए, भले ही उन्हें कठिनाई महसूस हो या सत्ता में वापस आने में लंबा समय लगे. सत्ता ही सब कुछ नहीं है. हम उनसे नाराज नहीं होते, हम उन्हें अच्छे भविष्य के लिए विदा करते हैं. लेकिन लोग देखेंगे और महसूस करेंगे कि उनके लिए किसी पार्टी विशेष की विचारधारा मायने नहीं रखती, बल्कि जहां सत्ता या पद मिलता है, वहां चले जाते हैं. उनके लिए सिर्फ पद मायने रखता है.

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी में पहली बार खुद के लिए देंगी वोट, वोटर लिस्ट में जुड़ गया नाम

‘समय बदलेगा तो लौट आएंगे साथ छोड़ने वाले नेता’

दरअसल, वाड्रा से पूछा गया था कि हाल ही में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर विजेंदर सिंह, रवनीत सिंह बिट्टू और गौरव वल्लभ जैसे कुछ प्रमुख चेहरों ने कांग्रेस क्यों छोड़ दी है? उन्होंने कहा, कुछ नेता चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं मिलने पर पार्टी छोड़ देते हैं. वाड्रा ने कहा, वे यह नहीं सोचते कि कांग्रेस ने उनके लिए क्या किया है. उन्हें लगता है कि पद और पहचान होनी चाहिए इसलिए जब उन्हें टिकट नहीं मिलता या कोई अन्य पार्टी ऑफर देती है तो वे चले जाते हैं. हम वर्षों से ऐसे नेताओं के आने और जाने के साक्षी रहे हैं. जब समय बदलेगा तो आप देखेंगे कि बहुत से लोग वापस लौट आएंगे. लेकिन कांग्रेस पार्टी, इंडिया ब्लॉक और गांधी परिवार अपनी आवाज उठाते रहेंगे, लोगों के लिए लड़ेंगे… मुझे विश्वास है कि हम एक अच्छी लड़ाई लड़ने में सक्षम होंगे. हम लोगों के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और जो लोग बदलाव चाहते हैं वे हमारा समर्थन करेंगे. हम महिला सुरक्षा, बेरोजगारी और विकास पर बात करेंगे. 

‘दूसरे दलों से भी मिलते हैं ऑफर’

रॉबर्ट वाड्रा ने लोकसभा चुनाव लड़ने की भी इच्छा जाहिर की. उन्होंने कहा, मैं अन्य राजनीतिक दलों के सांसदों से भी मिलता हूं और वो अपनी पार्टियों में शामिल होने की पेशकश करते हैं. यह भी आश्वासन देते हैं कि वे चुनाव में मेरी जीत सुनिश्चित करवाएंगे. वाड्रा ने यह भी कहा कि अगर वो खुद संसद सदस्य बनने के बारे में सोचते हैं तो अमेठी के लोग उनसे उम्मीद करते हैं कि वे उनकी सीट का प्रतिनिधित्व करें.

यह भी पढ़ें: ‘मैं जहां से लड़ूंगा, वहां विकास होगा…’, स्मृति ईरानी के खिलाफ अमेठी से उतरने के सवाल पर बोले रॉबर्ट वाड्रा

‘मैं चाहता हूं कि पहले प्रियंका सांसद बनें’

वाड्रा ने कहा, वो चाहते हैं कि प्रियंका गांधी (कांग्रेस महासचिव और वाड्रा की पत्नी) पहले सांसद बनें. उसके बाद ही मैं बनना चाहूंगा. हमेशा चाहते हैं कि प्रियंका पहले सांसद बनें और वो संसद पहुंचें और फिर मुझे लगता है कि मैं भी चुनाव लड़ सकता हूं. मुझे लगता है कि मुझे अपनी मेहनत से, सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी के आशीर्वाद से (सांसद) बनना चाहिए.

‘लोग पूछते हैं कि इतना समय क्यों ले रहे?’

उन्होंने आगे जोड़ा, मैं ऐसा इसलिए भी कहूंगा क्योंकि मैं इतने समय से लोगों से मिल रहा हूं और अन्य दलों के सांसद भी हैं, जब मैं उनसे मिलता हूं तो वे भी मुझसे प्यार से बात करते हैं और कहते हैं कि हमारी पार्टी (संसद में) से आएं और आप इतना समय क्यों ले रहे हैं और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आप भारी अंतर से जीतें.

यह भी पढ़ें: अमेठी, रायबरेली सहित देश की वो VVIP लोकसभा सीटें, जहां अब तक घोषित नहीं हुए उम्मीदवार

‘सही समय पर राजनीति में आऊंगा’

वाड्रा ने संकेत दिया कि वो सही समय पर सक्रिय राजनीति में शामिल होंगे. उन्होंने कहा, ऐसा नहीं है कि देश में अलग-अलग जगहों से निमंत्रण आ रहे हैं, आ भी रहे हैं. अलग-अलग पार्टियां हैं कि आप हमारी तरफ से आएं और हम आपका समर्थन करेंगे, क्योंकि पार्टी लाइन से हटकर मेरी कई लोगों से दोस्ती है, वो मेरी मेहनत देखते हैं, समझते हैं. उन्हें लगता है कि अगर आप संसद में होंगे तो जो जवाब देंगे और उसे बड़े मंच पर जगह मिलेगी. आप जो काम कर रहे हैं वो संसद में जाकर बड़े पैमाने पर हो सकता है. कई निमंत्रण हैं, दबाव है और मेरी सोच ज्यादा मेहनत करने और लोगों के बीच रहने की है और मैं निश्चित रूप से सही समय पर राजनीति का हिस्सा बनूंगा.

‘अमेठी में लोग कहते हैं कि स्मृति को चुनकर गलती की’

वाड्रा ने अमेठी से बीजेपी सांसद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ​पर निशाना साधा और कहा, वो इस सीट पर हमेशा उपलब्ध नहीं रहती हैं और लोगों को लगता है कि उन्होंने उन्हें (स्मृति) चुनकर गलती की है. बता दें कि स्मृति ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में नेहरू-गांधी परिवार के गढ़ अमेठी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हरा दिया था. ये उस समय आम चुनाव के सबसे बड़े उलटफेरों में से एक था. 

यह भी पढ़ें: सहारनपुर से इमरान मसूद, अमरोहा से दानिश अली… UP में कांग्रेस ने उतारे 9 उम्मीदवार, अमेठी-रायबरेली पर सस्पेंस

‘कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व लेगा फैसला’

वाड्रा ने कहा, गांधी परिवार ने अमेठी और आसपास के इलाकों में कड़ी मेहनत की है. वे गांधी परिवार के किसी सदस्य की वापसी चाहते हैं, वे उसे भारी अंतर से जिताएंगे, वे यह भी उम्मीद करते हैं कि अगर मैं राजनीति में अपना पहला कदम रखूं और सांसद बनने के बारे में सोचूं तो मुझे अमेठी का प्रतिनिधित्व करना चाहिए. उन्होंने कहा, अमेठी और रायबरेली पर फैसला कांग्रेस नेतृत्व करेगा. मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मैं अमेठी से चुनाव लड़ूंगा या प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी.

‘हमने अमेठी में प्रियंका के साथ चुनाव प्रचार किया’

वाड्रा ने कहा, मैंने 1999 के लोकसभा चुनाव में अमेठी में प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस का प्रचार किया था. उस समय की राजनीति बहुत अलग थी, लोगों में डर पैदा करने की कोशिश की जाती थी. हम रात में संवेदनशील इलाकों में जाते थे, पोस्टर लगाते थे, बैग बांटते थे. अपने कार्यकर्ताओं के साथ दिन-रात मेहनत करते थे और उन्हें विश्वास दिलाते थे कि हम यहां हैं और वे अपने क्षेत्रों और बूथों पर काम करते रहें. वहां लोग जानते हैं कि हमने कितनी मेहनत की और कितना भाईचारा और प्यार रहा है और आज भी है.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा को लेकर क्या बोलीं कंगना रनौत?

‘मुझे मिलती रहती हैं लोगों की शुभकामनाएं’

उन्होंने कहा, जिन लोगों के साथ मैंने काम किया. मेरे दफ्तर, घर के बाहर और सोशल मीडिया के जरिए वे संदेश भेजते हैं. वे मेरे जन्मदिन पर केक काटते हैं, लोगों के लिए लंगर या अन्य सेवा की व्यवस्था करते हैं. क्योंकि वे जानते हैं कि मुझे यह पसंद है. देश में लोग देखते हैं कि मैं लोगों के बीच रहता हूं, दिव्यांगों और आंखों की रोशनी गंवाने वाले बच्चों के लिए यथासंभव मेहनत करता हूं और सारा पैसा दान में खर्च करता हूं. मैं धार्मिक यात्रा पर जाता हूं और वे मेरा जन्मदिन मनाते हैं और मेरे नाम पर त्योहार मनाते हैं और वहां लोगों के बीच बांटते हैं.

‘गांधी परिवार के सदस्य लड़ें अमेठी-रायबरेली में चुनाव’

बताते चलें कि कांग्रेस ने अभी तक अमेठी और रायबरेली सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं. यूपी में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में कांग्रेस लोकसभा चुनाव लड़ रही है. राहुल गांधी ने पिछला लोकसभा चुनाव केरल के वायनाड से जीता था और वो फिर इसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. हालांकि, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस चुनाव समिति ने भी पिछले महीने एक प्रस्ताव पास किया था कि गांधी परिवार के सदस्यों को अमेठी और रायबरेली लोकसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ना चाहिए.

यह भी पढ़ें: अमेठी-रायबरेली से उम्मीदवार उतारेगी बीएसपी, कांग्रेस को मायावती की सीधी चुनौती

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 2004 से रायबरेली का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. वे अब राज्यसभा के लिए चुनी गई हैं. लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में होंगे.
 



Source link

Tags: businessmanCongressDigleadersleftLoksabhantcpollspositonRoberttakesTicketsVadraउनहकगरसचहए..छडकरजटकटनतओपदपरभडकरबरटरहवडर
Share199Tweet124Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
4 Indians, 8 Pakistanis In The Infamous List

4 Indians, 8 Pakistanis In The Infamous List

June 20, 2026
Punjab Govt Claims Forensic Probe Found No Match Between CM Bhagwant Mann And Viral Video | India News

Punjab Govt Claims Forensic Probe Found No Match Between CM Bhagwant Mann And Viral Video | India News

June 20, 2026
US-Iran War News LIVE Updates: Pakistan Says Technical-Level US-Iran Talks To Begin In Switzerland On Sunday

US-Iran War News LIVE Updates: Pakistan Says Technical-Level US-Iran Talks To Begin In Switzerland On Sunday

June 20, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • 4 Indians, 8 Pakistanis In The Infamous List
  • Punjab Govt Claims Forensic Probe Found No Match Between CM Bhagwant Mann And Viral Video | India News
  • US-Iran War News LIVE Updates: Pakistan Says Technical-Level US-Iran Talks To Begin In Switzerland On Sunday
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.