उत्तरी साइप्रस: उत्तरी साइप्रस के तट पर रविवार (30 अगस्त) को एक दर्दनाक घटना घटी। लगभग 270 यात्रियों और क्रू सदस्यों को ले जा रही एक फेरी के पलट जाने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है। हालांकि इस दौरान खबर सामने आई कि 237 लोगों को बचाया जा चुका है, जबकि 22 अन्य लोगों की तलाश जारी है।
कहां जा रही थी फेरी?
कैटामरन शैली की यह फेरी उत्तरी साइप्रस के क्यरेनिया (गिर्ने) बंदरगाह से मर्सिन प्रांत के तुर्की बंदरगाह तसुचु जा रही थी। मिली जानकारी के मुताबिक, ये फेरी साइप्रस तट से लगभग 7.5 किलोमीटर दूर ही हादसे का शिकार हो गई।
इस हादसे के बाद लोग फेरी के आसपास पानी में लाइफ जैकेट पहने दिखे। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया। इस मामले में उत्तरी साइप्रस के प्रधानमंत्री उनाल उस्टेल का बयान भी सामने आया। उन्होंने तुर्की राज्य प्रसारक टीआरटी न्यूज चैनल को बताया कि 237 लोगों को बचाया जा चुका है। 24 लोगों की तलाश जारी है।
फेरी क्यों हुई हादसे का शिकार?
उस्टेल ने ये भी बताया कि फेरी इस हादसे का शिकार क्यों हुई। उन्होंने बताया कि फेरी को प्रतिकूल मौसम का सामना करना पड़ा। रवाना होने के महज 15 मिनट बाद ही उसमें पानी भरने लगा था।
इसके थोड़े समय बाद ही मदद के लिए कॉल किया गया था।
क्यरेनिया के मेयर मुरात सेंकुल इस मामले पर बताया कि साइप्रस के उत्तरी तट पर डायना बीच के पास फेरी डूबी थी।
वियतनाम में भी स्पीडबोट पलटने से भी हुई थी 15 लोगों की मौत
जुलाई की शुरुआत में वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास हॉन मे रट न्गोई के पास 32 भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट पलट गई थी, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया था।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नाव में 32 भारतीय पर्यटक और चार चालक दल के सदस्य सवार थे। इस घटना में 15 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें तमिलनाडु के 10, आंध्र प्रदेश के तीन और केरल के दो लोग शामिल थे। घटना स्थानीय समय के अनुसार दोपहर करीब 1 बजे हुई थी।
इससे पहले मैसाचुसेट्स के पास अमेरिका की ऐतिहासिक नौका 7 लोगों के साथ लापता हो गई थी। (इनपुट सोर्स- AP)
ये भी पढ़ें-
तुर्की तट के करीब एजियन सागर में बड़ा हादसा, प्रवासियों की नौका डूबने से 18 लोगों की मौत






















