
आलू गोभी ग्रेवी की रेसिपी
सर्दियों में गोभी का सीजन होता है। ज्यादातर घरों में गोभी की भुजिया बनता है। आलू गोभी की सूखी सब्जी पूरी और पराठे के साथ खाने में अच्छी लगती है। लेकिन क्या कभी आपने आलू गोभी की रसेदार सब्जी खाई है। मध्यप्रदेश में कई जगहों पर आलू गोभी की तरी वाली सब्जी बनती है। शादी और फंक्शन में आलू गोभी की रसेदार सब्जी लोग बड़े चाव से खाते हैं। आलू गोभी की ग्रेवी वाली सब्जी का स्वाद कटहल जैसा लगता है। आपको ये सब्जी एकबार जरूर बनाकर खानी चाहिए। इसे आप रोटी, पराठा, पूरी या चावल के साथ भी खा सकते हैं। फटाफट नोट कर लें आलू गोभी की रसेदार सब्जी की रेसिपी।
आलू गोभी की रसेदार सब्जी की रेसिपी
पहला स्टेप- आलू गोभी की रसेदार सब्जी के लिए दोनों चीजों को छोकर मोटा काट लें। आप चाहें तो गोभी को हल्का उबाल सकते हैं। इससे गोभी में कीड़ा लगा होगा तो वो मर जाएगा और निकलकर बाहर आ जाएगा। कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच तेल डालें और गर्म होने पर उसमें कटे हुए आलू और गोभी को डालकर थोड़ी देर फ्राई कर लें। इससे सब्जी का स्वाद काफी बढ़ जाता है।
दूसरा स्टेप- सब्जी के लिए मसाला बना लें। इसके लिए 1 बड़ा प्याज बारीक काट लें। थोड़ा अदरक और लहसुन का पेस्ट बना लें। 2 बड़े टमाटर को मिक्सी में पीस लें। 1-2 हरी मिर्च को मोटा काट लें और हरा धनिया बारीक काट लें। अब कड़ाही में सब्जी बनाने के लिए तेल डालें और गर्म होने दें। तेल में जीरा, हींग, 2 लौंग, 4 काली मिर्च, 1 तेज पत्ता , 1 टुकड़ा दालचीनी और 1 बड़ी इलायची डाल दें। अब बारीक कटा प्याज, लहसुन अदरक डालकर भून लें।
तीसरा स्टेप- जब प्याज भुन जाए तो इसमें पिसे हुए सूखे मसाले जैसे धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डाल दें। पिसे हुए टमाटर डालें और मसाले को अच्छी तरह मीडियम आंच पर पकाएं। जब मसाला तेल छोड़ दे तो इसमें फ्राई किए हुए आलू गोभी डालकर मसाले में 5 मिनट के लिए पकाएं। थोड़ा गलने पर अपने हिसाब से पानी डाल दें। अब मीडियम फ्लेम पर आलू गोभी को गलने तक पकाएं।
चौथा स्टेप- आलू गोभी की रसेदार सब्जी बनकर तैयार है। ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर सर्व करें। आलू गोभी की ग्रेवी वाली सब्जी खाने में बहुत टेस्टी लगती है। एक बार इस तरह सब्जी बनाकर खाएंगे तो फिर ऐसे ही बनाकर खाएंगे। घर में मेहमान आने पर आप ये सब्जी बनाकर सर्व कर सकते हैं।
Latest Lifestyle News


















![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)








