पंजाब के जालंधर में अवैध शराब के कहर का असर अब दिखा है। जालंधर में रविवार तड़के आबकारी विभाग और देहात पुलिस ने सतलुज नदी से सटे मेहतपुर के क्षेत्र में बारिश के बीच छापेमारी की। पुलिस ने मौके से करीब 4.50 लाख लीटर लाहन, 8 किलो डोडा चूरा पोस्त और शराब की चालू भट्टियां बरामद की हैं। हालांकि पुलिस पार्टी को देखकर आरोपी दरिया पार कर लुधियाना की ओर फरार हो गए थे। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों इतने शातिर थे कि सतलुज दरिया के पास ही आरोपियों ने बड़े बड़े गड्ढे बनाए हुए थे। उसी में लकड़ी के स्टैंड लगाकर आरोपी शराब बना रहे थे।




























