रिटायर्ड टीचर का अश्लील वीडियो बनाकर उससे तीन लाख रुपये वसूले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिटायर्ड टीचर की शिकायत पर गैंग की मास्टरमाइंड महिला को गिरफ्तार कर चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनका एक साथी नशा तस्करी में जेल में सजा काट रहा है। बाकी दो फरार हैं। मामला पंजाब के खन्ना का है।
जानकारी के अनुसार श्री माछीवाड़ा साहिब के गांव हेडों बेट का रहने वाला एक रिटायर्ड टीचर कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है। टीचर को फेसबुक पर 22 सितंबर को मैसेज आया। मैसेज करने वाली महिला ने उसकी बेटी के इंश्योरेंस पॉलिसी के संबंध में घर आकर सलाह देने की बात कही।
रिटायर्ड टीचर को 28 सितंबर को गोदाम रोड खन्ना पर महिला ने अपने घर बुलाया। वहां उसे चाय दी गई। चाय पीने के बाद वह बेहोश हो गया। करीब एक घंटे के बाद जब होश आया तो उसने देखा कि वह सिर्फ अंडर गारमेंट्स ही पहने है। वहां दो महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।
चारों ने को पीटा और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद पैसे देने की धमकी दी। हनी ट्रैप गैंग ने रिटायर्ड टीचर को धमकाकर गूगल पे के माध्यम से 99 हजार रुपये गुरविंदर सिंह के खाते में ट्रांसफर करवा लिए। रिटायर्ड टीचर घटना के बाद परेशान था। यही नहीं बाद में रिटायर्ड टीचर को श्री माछीवाड़ा साहिब बैंक में ले जाकर 2 लाख और ट्रांसफर कराए गए। किसी को यह बात बताने पर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई।
पहले तो यह रिटायर्ड टीचर अपमान महसूस करता रहा और किसी के पास मुंह नहीं खोला लेकिन जब हनी ट्रैप गैंग के सदस्य उसे लगातार परेशान करते रहे तो पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद सिटी पुलिस ने गोदाम रोड खन्ना के रहने वाले गुरविंदर सिंह, उसकी पत्नी राजविंदर कौर, किरणदीप कौर और करतार नगर निवासी सतनाम सिंह सत्ता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
राजविंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पहले पायल के गांव शाहपुर रहती थी और अब गोदाम रोड खन्ना में रहने लगी थी। कुछ दिन पहले सतनाम सिंह को नशा तस्करी में सजा हो गई। वह लुधियाना जेल में बंद है। गुरविंदर सिंह व किरणदीप कौर की तलाश की जा रही है। एसएचओ हेमंत मल्होत्रा ने बताया कि हनी ट्रैप के आरोप में राजविंदर कौर व गुरविंदर सिंह के खिलाफ पहले भी केस दर्ज हैं।












![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)












