• Latest
  • Trending
  • All
अहमदाबाद से लेकर उधमपुर तक स्कूलों में बच्चों का खूनी खेल! छात्र के मर्डर से जुविनाइल एक्ट पर उठे सवाल – Ahmedabad 7th Day School Student Murder Knife Minor Accused Juvenile Act Police Crime ntcpvz

अहमदाबाद से लेकर उधमपुर तक स्कूलों में बच्चों का खूनी खेल! छात्र के मर्डर से जुविनाइल एक्ट पर उठे सवाल – Ahmedabad 7th Day School Student Murder Knife Minor Accused Juvenile Act Police Crime ntcpvz

1 year ago
पहले खुद को राष्ट्रपति बताया, फिर डिलीट की पोस्ट! चुनाव हारकर अमेरिका पहुंचे बोल्सोनारो का नया दावा – brazil election flavio bolsonaro coup allegations america ntc pvp

पहले खुद को राष्ट्रपति बताया, फिर डिलीट की पोस्ट! चुनाव हारकर अमेरिका पहुंचे बोल्सोनारो का नया दावा – brazil election flavio bolsonaro coup allegations america ntc pvp

33 minutes ago
NPPA slashes prices of 543 anti-cancer medicines from Nov 9

NPPA slashes prices of 543 anti-cancer medicines from Nov 9

5 hours ago
बाथरूम में रखे पटला पर जम गए हैं खारे पानी के दाग, तो साफ करने के लिए अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

बाथरूम में रखे पटला पर जम गए हैं खारे पानी के दाग, तो साफ करने के लिए अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

7 hours ago
ISL: FC Goa strike late to deny Sporting Club Delhi victory

ISL: FC Goa strike late to deny Sporting Club Delhi victory

7 hours ago
दिवाली सेल में सस्ते सामान के चक्कर में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन गलतियों से बचें – diwali sale online shopping scams tips to protect bank account prym

दिवाली सेल में सस्ते सामान के चक्कर में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन गलतियों से बचें – diwali sale online shopping scams tips to protect bank account prym

8 hours ago

करवा चौथ की मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए आज़माए ये बेहतरीन टिप्स, सुर्ख लाल चढ़ेगा रंग

13 hours ago
DA Hike July 2026: Centre Announces 3% Increase In Dearness Allowance For Govt Employees, Pensioners Ahead Of Diwali | Economy News

DA Hike July 2026: Centre Announces 3% Increase In Dearness Allowance For Govt Employees, Pensioners Ahead Of Diwali | Economy News

13 hours ago
Spain Train Crash Video Update; High Speed Rail Collision

Spain Train Crash Video Update; High Speed Rail Collision

14 hours ago
BJP MP Rajya Sabha Candidate; Hardeep Singh Puri

BJP MP Rajya Sabha Candidate; Hardeep Singh Puri

15 hours ago

Allahabad HC Asks CBSE To Suggest Measures To Improve Traffic Management Around Lucknow Schools

16 hours ago
यूपी:कारगर साबित हुई अखिलेश की रणनीति, एमएलसी चुनाव से बढ़ी सपा की ताकत, दो सीटों पर जीत, तीन पर आगे – Up: Akhilesh’s Strategy Proves Effective; Sp’s Strength Grows Following Mlc Elections—wins Two Seats, Leads In

भारतीय एथलीट नीरज यादव ने किया सुसाइड, एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल

भारतीय एथलीट नीरज यादव ने किया सुसाइड, एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल

17 hours ago
Wednesday, October 28, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    Sappan De Ghar | Gulab Sidhu | New Punjabi Song 2026 | Latest Punjabi Song | Finetone Music

    Sappan De Ghar | Gulab Sidhu | New Punjabi Song 2026 | Latest Punjabi Song | Finetone Music

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    2026🔥 Best of Sidhu Moose Wala | All Time Hits Punjabi Songs | Greatest Hits Collection | 😎

    2026🔥 Best of Sidhu Moose Wala | All Time Hits Punjabi Songs | Greatest Hits Collection | 😎

    New Song 2026 | New Hindi Song | Kaisi Ye Bekhudi Hai Sanam | Emran Hashmi | Kriti Sanon| New Song

    New Song 2026 | New Hindi Song | Kaisi Ye Bekhudi Hai Sanam | Emran Hashmi | Kriti Sanon| New Song

    Dil Ne Yeh Kaha Hain Dil Se -HD VIDEO SONG | Akshay, Suniel & Shilpa | Dhadkan | Hindi Romantic Song

    Dil Ne Yeh Kaha Hain Dil Se -HD VIDEO SONG | Akshay, Suniel & Shilpa | Dhadkan | Hindi Romantic Song

    New Song 2026 | Top 10 Hindi romantic Songs | New Song | Audio Jukebox | New Hindi Song

    New Song 2026 | Top 10 Hindi romantic Songs | New Song | Audio Jukebox | New Hindi Song

    90’s Filmi Gaane | Old Is Gold Songs | Hindi Gana | Hindi Sadabahar Gaane | Best Movie Songs

    90’s Filmi Gaane | Old Is Gold Songs | Hindi Gana | Hindi Sadabahar Gaane | Best Movie Songs

    Halak Gya(Official Video) Gurjas Sidhu Ft Deepak Dhillon | Pooja S Rajput |Latest Punjabi Songs 2026

    Halak Gya(Official Video) Gurjas Sidhu Ft Deepak Dhillon | Pooja S Rajput |Latest Punjabi Songs 2026

    Sardaari ( Official Video ) Himmat sandhu | Kahlon | Bhindder Burj | New punjabi Songs 2026

    Sardaari ( Official Video ) Himmat sandhu | Kahlon | Bhindder Burj | New punjabi Songs 2026

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

अहमदाबाद से लेकर उधमपुर तक स्कूलों में बच्चों का खूनी खेल! छात्र के मर्डर से जुविनाइल एक्ट पर उठे सवाल – Ahmedabad 7th Day School Student Murder Knife Minor Accused Juvenile Act Police Crime ntcpvz

by India News Online Team
August 22, 2025
in Hindi News
0
अहमदाबाद से लेकर उधमपुर तक स्कूलों में बच्चों का खूनी खेल! छात्र के मर्डर से जुविनाइल एक्ट पर उठे सवाल – Ahmedabad 7th Day School Student Murder Knife Minor Accused Juvenile Act Police Crime ntcpvz
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक 9वीं क्लास का छात्र 10वीं कक्षा के छात्र को चाकू मारकर उसका कत्ल कर देता है. वो इस वारदात को दर्जनों छात्रों के सामने स्कूल कैंपस के अंदर ही अंजाम देता है. कत्ल करने के बाद वो अपने एक दोस्त के साथ मोबाइल पर चैटिंग करता है. वो अपने दोस्त से उसी कत्ल की वारदात को लेकर बात करता है. अब आरोपी छात्र और उसके दोस्त के बीच होने वाली चैट को लेकर जुविनाइल एक्ट पर सवाल उठने लगे हैं. चलिए आपको बताते हैं इस वारदात की पूरी कहानी…

वो अहमदाबाद के नामी स्कूल का एक बेहतर और स्मार्ट स्टूडेंट था, जिसे क्लासरूम में होना चाहिए था. पर वो अर्थी पर लेटा है. उसी स्कूल के एक बेहतर और स्मार्ट बच्चों में से एक उस वक्त स्कूल के ब्लैकबोर्ड पर टीचर की लिखी बातों को पढ़ने की बजाय बाहर मोबाइल की स्क्रीन पर कुछ और ही पढ़ और पढ़ा रहा था. वो अभी सिर्फ नवीं क्लास में है. जाहिर है इस हिसाब से उस बच्चे की उम्र ज्यादा से ज्यादा 15 या 16 साल रही होगी. लेकिन मोबाइल पर चैट में वो जो कुछ लिख रहा है या लिख चुका है उसे पढ़ने के बाद कोई यकीन ही नहीं कर सकता कि वो लाइनें किसी पेशेवर कातिल की है या नाइंथ क्लास में पढ़ने वाले एक नाबालिग बच्चे की. उस चैट की बात करें तो वो उस नाबालिग लड़के ने अपने हाथों से एक कत्ल करने के बस कुछ देर बाद ही लिखा था. आप भी पढ़ें-

आरोपी- हां

सम्बंधित ख़बरें

आरोपी का दोस्त- भाई तुमने चाकू मारा था?

आरोपी- तुझे किसने बोला?

आरोपी का दोस्त- कॉल करो एक मिनट. कॉल पे बात करते हैं.

आरोपी- नहीं, अभी भाई साथ है. उसने नहीं पता आज क्या हुआ है.

आरोपी का दोस्त – वह मर गया है.

इसके बाद आरोपी ने दोस्त से पूछा कि उसे कैसे पता चला? इसके बाद उसके दोस्त ने बताया कि उसे रास्ते में किसी शख्स ने ये बताया.
इस पर आरोपी ने बताया कि उस आदमी को बोल देना कि मैंने मारा है. वो मुझे जानता है तो उसे अभी जाकर बताओ.

दोस्त – लेकिन हुआ क्या था?

आरोपी- अरे, उसने (पीड़ित) मुझसे कहा कि मैं कौन हूं और क्या कर लूंगा, वगैरह-वगैरह.

दोस्त- अरे तो चाकू नहीं मारना होता. उसे पीट देता, मारना नहीं था.

आरोपी- जो हुआ, सो हुआ.

दोस्त- अपना ख्याल रख. कुछ दिन के लिए छिप जा. इस चैट को भी डिलीट कर दे.

आरोपी – ओके.

मामला अहमदाबाद के सेवंथ डे स्कूल का है. जहां बारहवीं तक की पढ़ाई होती है. इस स्कूल में करीब 2 हजार बच्चे पढ़ते हैं. पिछले हफ्ते इसी स्कूल में पढ़ने वाले दो बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था. जिनमें से एक दसवीं क्लास का स्टूडेंट था जबकि दूसरा नवीं क्लास का. झगड़ा स्कूल के अंदर सीढ़ियां चढ़ने को लेकर हुआ था. लड़ाई इस बात की थी कि सीढ़ी पर आगे कौन चलेगा. बात छोटी सी थी. झगड़ा हुआ और खत्म हो गया. ऐसा दसवीं क्लास के उस छात्र और बाकी बच्चों को लगा. पर ऐसा था नहीं. नवीं क्लास के छात्र के मन में कुछ और ही चल रहा था.

एक हफ्ते बाद 19 अगस्त यानि मंगलवार को दोनों बच्चे फिर स्कूल में आमने सामने थे. स्कूल की छुट्टी हो चुकी थी. बच्चे घर लौटने की तैयारी कर रहे थे. पर तभी नवीं क्लास का वो छात्र अचानक दसवीं क्लास के छात्र के सामने आकर खड़ा हो गया. आसपास से तमाम छात्र गुजर रहे थे. पर इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता नवीं क्लास के छात्र ने दसवीं क्लास के छात्र के पेट में किसी तेजधार हथियार से हमला कर दिया. ये हमला दर्जनों छात्रों के सामने हुआ था. घायल छात्र जमीन पर गिर पड़ा. हमलावर छात्र मौके से निकल गया. बाकी छात्र भी धीरे धीरे आगे बढ़ गए. पर वो घायल स्टू़डेंट अब भी स्कूल के अंदर जमीन पर पड़ा था.

करीब आधे घंटे बाद किसी बच्चे के जरिए घायल छात्र के घरवालों को ये खबर मिली. हैरानी की बात यह रही कि स्कूल का एक स्टूडेंट स्कूल कैंपस के अंदर घायल पड़ा था. पर स्कूल का एक भी स्टाफ उसके करीब नहीं पहुंचा. कीमती आधा घंटा गुजर जाने के बाद खुद घरवाले स्कूल पहुंचते हैं और अपने बच्चे को नजदीकी अस्पताल ले जाते हैं. अब तक सब कुछ शांत था. स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन भी खामोश था. लेकिन फिर मंगलवार की देर रात बच्चे की मौत हो जाती है. 

बुधवार को फिर स्कूल खुलता है. सारे बच्चे और स्टाफ स्कूल में थे. और तभी स्कूल कैंपस के अंदर एक नाबालिग के हाथों दूसरे नाबालिग स्टूडेंट के कत्ल की खबर फैल जाती है. इस खबर को स्कूल के बाहर निकलते भी देर नहीं लगी. फिर क्या था कुछ ही देर में मकतूल बच्चे के घरवाले और बाकी बच्चों के मां-बाप स्कूल पहुंच गए. वो बेहद गुस्से में थे. उनका गुस्सा वाजिब भी था. जो स्कूल बच्चों को बेहतर और स्मार्ट बनाने का दावा कर रहा था, उसी स्कूल के अंदर एक बच्चे ने दूसरे बच्चे को मार डाला था. अब जब स्कूल के अंदर छोटे बच्चे हाथों में खंजर लिए आ जाएंगे तो फिर किस मां-बाप को डर नहीं लगेगा. लिहाजा देखते ही देखते लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और तोड़फोड़ शुरू हो गई.

अब तक स्कूल की तरह अहमदाबाद पुलिस भी नींद में थी. लोगों के गुस्से ने पुलिस को जगा दिया. आनन-फानन में पुलिस की टीम नाबालिग बच्चे के घर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया. अब भले ही भरे स्कूल में उस नाबालिग छात्र ने अपने ही एक नाबालिग सीनियर साथी का कत्ल किया हो, पर इसी नाबालिग होने ने उसे बचा लिया. बालिग होता तो बड़ों की तरह कत्ल के लिए सजा-ए-मौत नहीं तो उम्र तो कैद हो ही जाती. मगर कातिल होने के बाद भी चूंकि वो बच्चा है इसलिए तीन साल के अंदर अंदर वो आजाद भी हो जाएगा. 

जुविनाइल एक्ट को लेकर निर्भया केस के बाद से ही लंबी बहस हुई है. कुछ कानून भी बदले गए. ये भी कहा गया कि केस टू केस नाबालिग केस को देखना चाहिए. यहां सवाल सिर्फ एक नाबालिग के हाथों हुए एक कत्ल का नहीं है. बल्कि जिस तरह से कत्ल के बाद वो अपने एक दोस्त से मोबाइल पर चैट कर रहा है वो उसके बालिग दिमाग का सबूत देती है. आप ही सोचिए नवीं क्लास का एक स्टूडेंट ऐन कत्ल के बाद भला ऐसी बातें लिखेगा. जो उसने अपने चैट में लिखी हैं.

बात सिर्फ कत्ल तक ही नहीं है. इस पूरे हादसे ने स्कूल की कलई भी खोल कर रख दी है. एक बच्चा चाहे चाकू ही सही पर हथियार लेकर स्कूल चला आता है. उसे कोई रोकता नहीं. एक बच्चे का स्कूल के अंदर कत्ल हो जाता है. स्कूल वाले उसे उठाकर अस्पताल तक पहुंचाने की जहमत भी नहीं उठाते. जो स्कूल बच्चों के भविष्य को बेहतर और अच्छा बनाने का दावा करता हो उसका एक भी स्टाफ एक अच्छे नागरिक होने का बुनियादी फर्ज तक नहीं निभाता. ऐसा नहीं है कि इस स्कूल में ऐसा पहली बार हुआ है. इससे पहले भी स्कूल के अंदर हिंसा की कई वारदात हो चुकी हैं. पर स्कूल प्रशासन ने कभी उसे सीरियसली लिया ही नहीं. लोगों का गुस्सा इतना ज्यादा था कि उन्होंने स्कूल के अंदर घुसकर तोड़फोड़ तक कर डाली. गुरुवार को भी स्कूल के बाहर जमकर हंगामा हुआ. प्रशासन ने स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन को भी नोटिस भेजकर इस पूरी वारदात पर सफाई मांगी है.

यूपी के गाजीपुर में भी ऐसी ही वारदात
उधर, अहमदाबाद से दूर यूपी के गाजीपुर के एक प्राइवेट स्कूल में भी नवीं क्लास के एक स्टूडेंट ने दसवीं क्लास में पढ़ने वाले एक छात्र की स्कूल कैंपस के अदंर ही चाकू मारकर हत्या कर दी. इन दोनों छात्रों के बीच भी मामूली सी बात पर झगड़ा हुआ था. स्कूल प्रिसिंपल के मुताबिक स्कूल में रोजाना छात्रों के बस्तों की तलाशी ली जाती है लेकिन नवीं क्लास का ये छात्र बड़ी चालाकी से पानी के बोतल में चाकू छुपा कर लाया था.

हमले में तीन छात्र जख्मी
स्कूल के अंदर हुई इस छुरीबाजी में तीन और छात्र भी जख्मी हो गए. पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है. और आगे की जांच शुरु कर दी है. हालांकि ये छात्र भी कत्ल करने के बावजूद नाबालिग होने के चलते ना जेल जाएगा, ना उसे कड़ी सजा मिल पाएगी. ज्यादा से ज्यादा तीन साल बाल सुधार गृह में रहकर बाहर निकल आएगा. 

उत्तराखंड में छात्र ने टीचर को मार दी गोली
अजीब इत्तेफाक है कि नवीं क्लास के ही एक और छात्र ने उत्तराखंड के काशीपुर में अपने ही टीचर को देसी तमंचे से गोली मार दी. ये नाबालिग छात्र अपने टिफिन में तमंचा छुपा कर लाया था. टीचर को दाएं कंधे के नीचे गोली लगी है. फिलहाल वो आईसीयू में एडमिट है.

छात्र ने लिया पिटाई का बदला
स्कूल प्रशासन के मुताबिक बुधवार को फिजिक्स के टीचर गगनदीप सिंह कोहली एक क्लास खत्म कर जब क्लासरूम से बाहर निकल रहे थे, तभी नवीं क्लास के एक छात्र ने टिफिन बॉक्स से तमंचा निकाला और पीछे से टीचर पर गोली चला दी. असल में दो दिन पहले यानि सोमवार को गगनदीप सिंह ने नवीं क्लास के इस छात्र से क्लासरूम में एक सवाल पूछा था. गलत जवाब देने पर उन्होंने छात्र की पिटाई की थी. बस इसी बात से छात्र गुस्से में था. इस वारदात के खिलाफ काशीपुर के टीचरों ने अपनी सुरक्षा को लेकर एक रैली भी निकाली.

(गाजीपुर से विनय सिंह, उधमपुर से रमेश चंद्रा और अतुल तिवारी के साथ अहमदाबाद से बृजेष दोशी)

—- समाप्त —-

Source link

Tags: 7thAccusedActAhmedabadCrimeDayjuvenileknifeMinormurderntcpvzpoliceSchoolstudentअहमदबदउठउधमपरएकटकखनखलछतरजवनइलतकपरबचचममरडरलकरससकलसवल
Share199Tweet124Send

Related Posts

पहले खुद को राष्ट्रपति बताया, फिर डिलीट की पोस्ट! चुनाव हारकर अमेरिका पहुंचे बोल्सोनारो का नया दावा – brazil election flavio bolsonaro coup allegations america ntc pvp
Hindi News

पहले खुद को राष्ट्रपति बताया, फिर डिलीट की पोस्ट! चुनाव हारकर अमेरिका पहुंचे बोल्सोनारो का नया दावा – brazil election flavio bolsonaro coup allegations america ntc pvp

October 28, 2026
बाथरूम में रखे पटला पर जम गए हैं खारे पानी के दाग, तो साफ करने के लिए अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे
Hindi News

बाथरूम में रखे पटला पर जम गए हैं खारे पानी के दाग, तो साफ करने के लिए अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

October 28, 2026
दिवाली सेल में सस्ते सामान के चक्कर में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन गलतियों से बचें – diwali sale online shopping scams tips to protect bank account prym
Hindi News

दिवाली सेल में सस्ते सामान के चक्कर में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन गलतियों से बचें – diwali sale online shopping scams tips to protect bank account prym

October 28, 2026
Hindi News

करवा चौथ की मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए आज़माए ये बेहतरीन टिप्स, सुर्ख लाल चढ़ेगा रंग

October 28, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
पहले खुद को राष्ट्रपति बताया, फिर डिलीट की पोस्ट! चुनाव हारकर अमेरिका पहुंचे बोल्सोनारो का नया दावा – brazil election flavio bolsonaro coup allegations america ntc pvp

पहले खुद को राष्ट्रपति बताया, फिर डिलीट की पोस्ट! चुनाव हारकर अमेरिका पहुंचे बोल्सोनारो का नया दावा – brazil election flavio bolsonaro coup allegations america ntc pvp

0
COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

0
WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
पहले खुद को राष्ट्रपति बताया, फिर डिलीट की पोस्ट! चुनाव हारकर अमेरिका पहुंचे बोल्सोनारो का नया दावा – brazil election flavio bolsonaro coup allegations america ntc pvp

पहले खुद को राष्ट्रपति बताया, फिर डिलीट की पोस्ट! चुनाव हारकर अमेरिका पहुंचे बोल्सोनारो का नया दावा – brazil election flavio bolsonaro coup allegations america ntc pvp

October 28, 2026
NPPA slashes prices of 543 anti-cancer medicines from Nov 9

NPPA slashes prices of 543 anti-cancer medicines from Nov 9

October 28, 2026
बाथरूम में रखे पटला पर जम गए हैं खारे पानी के दाग, तो साफ करने के लिए अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

बाथरूम में रखे पटला पर जम गए हैं खारे पानी के दाग, तो साफ करने के लिए अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

October 28, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • पहले खुद को राष्ट्रपति बताया, फिर डिलीट की पोस्ट! चुनाव हारकर अमेरिका पहुंचे बोल्सोनारो का नया दावा – brazil election flavio bolsonaro coup allegations america ntc pvp
  • NPPA slashes prices of 543 anti-cancer medicines from Nov 9
  • बाथरूम में रखे पटला पर जम गए हैं खारे पानी के दाग, तो साफ करने के लिए अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.