पंजाब के मोगा कोटकपूरा बाईपास पर टेंपू ट्रेवल्स और ट्रैक्टर-ट्रॉली में आपस में टक्कर हो गई। 13 से 14 लोग हादसे में जख्मी हो गए। ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक SBS नगर से 13-14 लोग ने टेंपो ट्रेवलर में सवार होकर मुक्तसर माथा टेकने गए थे। सोमवार शाम को मुक्तसर से वापस एसबीएस नगर जाते समय मोगा क्षेत्र में बाईपास पर अचानक से हादसा हुआ है।























