• Latest
  • Trending
  • All
पाकिस्तान के लिए टेंशन, US-चीन की भी रहेगी नजर… तालिबान के मंत्री के दिल्ली दौरे की इतनी अहमियत क्यों? – Taliban leader afghanistan Amir Muttaqi India visit importance Pakistan us ntcppl

पाकिस्तान के लिए टेंशन, US-चीन की भी रहेगी नजर… तालिबान के मंत्री के दिल्ली दौरे की इतनी अहमियत क्यों? – Taliban leader afghanistan Amir Muttaqi India visit importance Pakistan us ntcppl

8 months ago
Ola Electric Q1 Registrations Surge Past Q4, Signalling Demand Recovery

Ola Electric Q1 Registrations Surge Past Q4, Signalling Demand Recovery

2 hours ago
Over two dozen passengers escape unhurt as bus catches fire in UP’s Jhansi

Over two dozen passengers escape unhurt as bus catches fire in UP’s Jhansi

4 hours ago
Energy infrastructure damaged in missile attack on Russia’s Belgorod region

Energy infrastructure damaged in missile attack on Russia’s Belgorod region

4 hours ago
Petrol price crosses ₹110 mark in Bengaluru, fourth hike in 10 days

Petrol price crosses ₹110 mark in Bengaluru, fourth hike in 10 days

5 hours ago
US Green Card Rules Trigger Concern Among Indian Students, H-1B Workers Weighing Other Options | World News

US Green Card Rules Trigger Concern Among Indian Students, H-1B Workers Weighing Other Options | World News

7 hours ago
Judicial Custody for NEET-UG 2026 Paper Leak Accused, ETHealthworld

Judicial Custody for NEET-UG 2026 Paper Leak Accused, ETHealthworld

8 hours ago
DU student drugged, gang-raped after being lured off train in Lucknow

DU student drugged, gang-raped after being lured off train in Lucknow

12 hours ago
‘He was never violent’: White House shooter Nasire Best’s mother breaks silence after seeing son’s death on social media

‘He was never violent’: White House shooter Nasire Best’s mother breaks silence after seeing son’s death on social media

12 hours ago
Uber weighs a higher bid after it approached a major Delivery Hero shareholder with a €38-per-share bid, valuing the group at €11.5B+, but was rebuffed (Financial Times)

Uber weighs a higher bid after it approached a major Delivery Hero shareholder with a €38-per-share bid, valuing the group at €11.5B+, but was rebuffed (Financial Times)

13 hours ago
franklin d. roosevelt: Quote of the day by Franklin D. Roosevelt: ‘Repetition does not transform…’ Life lessons on human nature, speech and assertion by only US president, who was elected to the office four times

Bengal govt orders ‘holding centres’ for illegal migrants

Bengal govt orders ‘holding centres’ for illegal migrants

15 hours ago
Team showed character and resilience to come back after poor start, says Rahane

Team showed character and resilience to come back after poor start, says Rahane

15 hours ago
Monday, May 25, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

    New Song 2026 | New Hindi Song | Dheere Dheere | Ranveer Singh,Sara Arjun | Romantic Song | New Song

    New Song 2026 | New Hindi Song | Dheere Dheere | Ranveer Singh,Sara Arjun | Romantic Song | New Song

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

पाकिस्तान के लिए टेंशन, US-चीन की भी रहेगी नजर… तालिबान के मंत्री के दिल्ली दौरे की इतनी अहमियत क्यों? – Taliban leader afghanistan Amir Muttaqi India visit importance Pakistan us ntcppl

by India News Online Team
October 10, 2025
in Hindi News
0
पाकिस्तान के लिए टेंशन, US-चीन की भी रहेगी नजर… तालिबान के मंत्री के दिल्ली दौरे की इतनी अहमियत क्यों? – Taliban leader afghanistan Amir Muttaqi India visit importance Pakistan us ntcppl
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी 9 अक्टूबर 2025 को दिल्ली पहुंच गए हैं. मुत्ताकी पूरे 6 दिनों तक भारत में रहेंगे. अमीर खान मुत्ताकी का ये भारत दौरा इसलिए खास है क्योंकि भारत ने अब तक अफगानिस्तान तालिबान शासन को मान्यता नहीं दी है. बावजूद इसके मुत्ताकी भारत दौरे पर आए हैं. मुत्ताकी के इस दौरे को भारत-अफगानिस्तान संबंधों में एक नया अध्याय माना जा रहा है.

अमीर खान के इस दौरे पर पाकिस्तान के अलावा चीन और अमेरिका भी टकटकी लगाए बैठे हुए हैं. क्योंकि भारत और अफगानिस्तान के बीच संबंधों में किसी तरह का भी रिअलाइनमेंट चीन और अमेरिका के हितों को अफगानिस्तान में प्रभावित कर सकता है. 

पाकिस्तान को तालिबानी मंत्री के दौरे से टेंशन क्यों?

सम्बंधित ख़बरें

भारत-अफगानिस्तान संबंधों में इस्लामाबाद अहम फैक्टर होता है. पाकिस्तान अफगानिस्तान से अपने संबंधों को परिभाषित करते हुए मजहब और नजदीकी पड़ोसी का वास्ता देता है. पाकिस्तान को लगता है कि इस्लामिक मुल्क होने की वजह से तालिबान उसका सहज ही बिरादर है. इस्लामाबाद ने तालिबान को अपना सहयोगी माना है और काबुल को भारत के खिलाफ इस्तेमाल करने की कोशिश की है. 

तालिबान सरकार ने सत्ता आने के बाद खुद को पाकिस्तान पर निर्भर नहीं रहने की कोशिश की है और अब भारत के साथ आर्थिक, सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर सहयोग को प्राथमिकता दे रही है. इससे पाकिस्तान का वह पारंपरिक प्रभाव कम हो सकता है, जो तालिबान शासन में उसके आंतरिक और सीमा सुरक्षा हितों के लिए जरूरी था. 

मुत्ताकी का दिल्ली झुकाव पाकिस्तान को अलग-थलग महसूस करा सकता है, खासकर जब UNSC कमेटी की कुर्सी पाकिस्तान के पास है. विशेषज्ञ कहते हैं कि यह पाकिस्तान की क्षेत्रीय प्रभावशालीता को चुनौती देगा. 

Warm welcome to Afghan Foreign Minister, Mawlawi Amir Khan Muttaqi on his arrival in New Delhi.

We look forward to engaging discussions with him on bilateral relations and regional issues. pic.twitter.com/Z4eo6dTctJ

— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) October 9, 2025

रक्षा एक्सपर्ट ब्रह्म चेलानी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है, “तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी की नई दिल्ली यात्रा-जो संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों से विशेष छूट के कारण संभव हुई है. भारत-तालिबान संबंधों में एक सतर्क रिसेट का प्रतीक है, जहां दोनों पक्ष अपने रणनीतिक हितों को आगे बढ़ाने के लिए व्यावहारिक जुड़ाव को प्राथमिकता दे रहे हैं.  यह यात्रा अफगानिस्तान की रिजनल पावर डायनामिक्स में संभावित बदलाव का संकेत देती है, क्योंकि भारत और तालिबान चीन और पाकिस्तान के प्रभाव को संतुलित करने की कोशिश कर रहे हैं, और काबुल अमेरिका को बगराम एयरबेस पर पुनः कब्जा करने की अनुमति देने के ट्रंप के दबाव का विरोध कर रहा है.”

उन्होंने कहा कि यह घटनाक्रम तालिबान के जनक पाकिस्तान के लिए एक झटका है, और मुत्ताकी की मेजबानी तालिबान शासन को वास्तविक मान्यता देने की दिशा में भारत का एक महत्वपूर्ण कदम है. 

Taliban foreign minister Amir Khan Muttaqi’s visit to New Delhi — enabled by a special UN sanctions exemption — marks a cautious reset in India-Taliban relations, with both sides prioritizing pragmatic engagement to advance their strategic interests. The visit signals a possible…

— Dr. Brahma Chellaney (@Chellaney) October 9, 2025

बगराम एयरबेस का मसला

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अफगानिस्तान स्थित अति महत्वपूर्ण बगराम एयरबेस की मांग करके दक्षिण एशिया में हलचल मचा दी है. अफगानिस्तान ने इस एयरबेस को अमेरिका को देने से साफ साफ इनकार किया है. ये एक ऐसा मसला है जिस पर पाकिस्तान अमेरिका के खिलाफ है. क्योंकि पाकिस्तान भी नहीं चाहता है कि इस एयरबेस के बहाने अमेरिका उसकी गर्दन पर सवार हो जाए और आसानी से उसकी निगहबानी करे. 

इसलिए पाकिस्तान ने भी अमेरिका की इस मांग से आपत्ति जताई है. 

दिल्ली पहुंचने से पहले अमीर खान मुत्ताकी रूस में थे. रूस में उन्होंने विदेश मंत्री से मुलाकात की और माना जाता है कि दोनों नेताओं के बीच बगराम एयरबेस का मुद्दा उठा. 

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार बगराम के मुद्दे पर रूस ने अफगानिस्तान को समर्थन दिया है. और रूस भी नहीं चाहता है कि ये एयरबेस अमेरिका को मिले. रूस ही एकमात्र देश है जिसने अफगानिस्तान में तालिबान शासन को मान्यता दी है.

चीन की चिंता

अमेरिका और चीन दोनों ही तालिबान विदेश मंत्री मुत्ताकी की भारत यात्रा को क्षेत्रीय शक्ति-संतुलन और सामरिक सुरक्षा की दृष्टि से देख रहे हैं. 
अमेरिका द्वारा बगराम एयरबेस की डिमांड ने चीन की भी टेंशन बढ़ा दी है. अमेरिका चाहता है कि अफगानिस्तान चीन के सीधे प्रभाव से दूर रहे और भारत जैसे क्षेत्रीय सहयोगियों के साथ भी संतुलन बना रहे.

जबकि चीन की चाहत ठीक इसके विपरीत है. अब चीन ये जानना चाहेगा कि क्या बगराम एयरबेस के मुद्दे पर भारत कोई प्रतिक्रिया देता है. 

चीन को मुत्ताकी इस यात्रा को चुनौती की तरह देखता है. क्योंकि भारत-तालिबान संबंध गहरे होने से उसकी ‘सीपैक’ परियोजना और अफगानिस्तान में निवेश पर दबाव आ सकता है. अगर भारत अफगान नीति में मजबूत भूमिका निभाता है, तो चीन को अपने बेल्ट एंड रोड प्रोजेक्ट्स (CPEC) पर भी रणनीतिक खतरा महसूस होगा.

जयशंकर और डोभाल से मुलाकात

माना जा रहा है कि मुत्ताकी भारत के विदेश मंत्रालय के साथ इस मुद्दे पर भी चर्चा कर सकते हैं. मुत्ताकी भारत में विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मुलाकात करेंगे. इस दौरान द्विपक्षीय संबंध, अफगानिस्तान में भारत का निवेश, वीजा नियमों में आसानी जैसे मुद्दों पप चर्चा हो सकती है,

भारत में आज सुबह अमीर खान मुत्ताकी का स्वागत करते हुए भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अमीर खान अमीर खान मुत्ताकी के लिए अफगानिस्तान के विदेश मंत्री शब्द का प्रयोग किया. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमीर ख़ान मुत्ताक़ी का नई दिल्ली आगमन पर हार्दिक स्वागत है. हम उनके साथ द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हैं.

देवबंद मदरसा और ताजमहल का दौरा करेंगे मुत्ताकी

अमीर खान मुत्ताकी भारत में पूरे 6 दिन रहेंगे. इस दौरान वह दारुल उलूम देवबंद मदरसा और ताजमहल का दौरा करेंगे. 

अफ़ग़ान विदेश मंत्री पिछले महीने नई दिल्ली आने वाले थे, लेकिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रतिबंधों के तहत उन पर लगे यात्रा प्रतिबंध के कारण इसे रद्द कर दिया गया था. बाद में भारत की पहल पर यूएनएससी समिति ने 30 सितंबर को मुत्ताकी को 9 से 16 अक्टूबर तक नई दिल्ली की यात्रा की अनुमति देते हुए यात्रा प्रतिबंध में अस्थायी छूट को मंजूरी दे दी है. 

संबंधों में नया चैप्टर 

मुत्ताकी की भारत यात्रा से काबुल में तालिबान के साथ भारत के संबंधों में एक नया आयाम जुड़ने की उम्मीद है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 15 मई को मुत्ताकी से फोन पर बातचीत की थी. 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से यह नई दिल्ली और काबुल के बीच उच्चतम स्तर का संपर्क था. इससे पहले जनवरी में विदेश सचिव विक्रम मिस्री और मुत्ताकी के बीच बातचीत के बाद तालिबान शासन ने भारत को एक “महत्वपूर्ण” क्षेत्रीय और आर्थिक शक्ति बताया था.

भारत ने अभी तक तालिबान को मान्यता नहीं दी है और काबुल में एक समावेशी सरकार के गठन की वकालत कर रहा है.

नई दिल्ली इस बात पर भी ज़ोर दे रहा है कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल किसी भी देश के ख़िलाफ़ आतंकवादी गतिविधियों के लिए नहीं किया जाना चाहिए. 
 
—- समाप्त —-

Source link

Tags: AfghanistanAmirImportanceIndialeaderMuttaqintcpplPakistanTalibanUSचनvisitअहमयतइतनककयटशनतलबनदरदललनजरपकसतनभमतररहगलए
Share197Tweet123Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
Ola Electric Q1 Registrations Surge Past Q4, Signalling Demand Recovery

Ola Electric Q1 Registrations Surge Past Q4, Signalling Demand Recovery

May 25, 2026
Over two dozen passengers escape unhurt as bus catches fire in UP’s Jhansi

Over two dozen passengers escape unhurt as bus catches fire in UP’s Jhansi

May 25, 2026
Energy infrastructure damaged in missile attack on Russia’s Belgorod region

Energy infrastructure damaged in missile attack on Russia’s Belgorod region

May 25, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Ola Electric Q1 Registrations Surge Past Q4, Signalling Demand Recovery
  • Over two dozen passengers escape unhurt as bus catches fire in UP’s Jhansi
  • Energy infrastructure damaged in missile attack on Russia’s Belgorod region
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.