
भारतीय सेना
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना का एक अधिकारी के शहीद होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक आर्मी के ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना के 48 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात कैप्टन दीपक शहीद हो गए। सेना के मुताबिक इलाके में ऑपरेशन अभी भी जारी है।
बता दें कि डोडा में एक छोटे से एनकाउंटर के बाद छिपे हुए आतंकवादियों को पकड़ने के लिए आज इलाके की घेराबंदी की गई और तलाशी अभियान शुरू किया गया है। माना जा रहा है कि शिवगढ़-अस्सार पट्टी में कहीं छिपे हुए हैं। बुधवार को सुरक्षा बलों और अज्ञात आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में कम से कम एक आतंकवादी घायल हो गया।
सेना ने आतंकी के पास से M4 राइफल बरामद की है। वहीं, सेना को इलाके में खून के धब्बे मिले, और तीन बैग भी जब्त किए गए। सेना के मुताबिक, आतंकवादी अस्सर के नदी किनारे के इलाके में छिपे हुए हैं।














![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)











