हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के बाद आस-पास के जिलों में हालात तनावपूर्ण हैं. नूंह में कर्फ्यू के आदेश हैं तो गुरुग्राम,फरीदाबाद और रेवाड़ी में धारा 144 लगा दी गई है. नूंह में 3 दिन के लिए इंटरनेट सेवा पर रोक है. गुरुग्राम और फरीदाबाद के स्कूल आज बंद रहेंगे. नूंह में पुलिस प्रशासन की पहल पर दोनों समुदायों की बैठक हुई. इस पर आजतक के साथ बात करते हुए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हिंसा के पीछे कोई मास्टरमाइंड है.
Source link


























