
इंस्टैंट ग्लो के लिए फेस पैक
हल्दी और बेसन, दोनों ही आपकी त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए हल्दी और बेसन से फेस पैक बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। अगर आप नेचुरली ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो घर पर केमिकल फ्री फेस पैक बनाने के लिए आपको 2 स्पून बेसन, चुटकी भर हल्दी, एक-दो स्पून दही और एक-दो स्पून गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी।
कैसे बनाएं फेस पैक?
सबसे पहले एक कटोरी में बेसन और हल्दी निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में दही एड कर लीजिए। इसके बाद आपको आखिर में इस कटोरी में गुलाब जल निकालना है और फिर इन सभी नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। अब आप इस स्मूद पेस्ट को फेस पैक की तरह अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।
इस्तेमाल करने का तरीका
आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 15 से 20 मिनट तक इस फेस पैक को अपनी त्वचा पर लगाए रखें। 20 मिनट के बाद आप ठंडे पानी से फेस वॉश कर सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।
त्वचा के लिए वरदान
इस केमिकल फ्री फेस पैक की मदद से आप अपनी त्वचा के निखार को सुधार सकते हैं। टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप दाग-धब्बों की समस्या को दूर करना चाहते हैं, तो भी इस फेस पैक को यूज कर सकते हैं। कुल मिलाकर इस फेस पैक में मौजूद तमाम औषधीय गुण आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
Latest Lifestyle News



























