विमेंस टी20 एशिया कप में गुरुवार (3 अगस्त) को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बल्ले से गदर काटा. दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले में स्मृति ने 64 बॉल पर 124 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. स्मृति के टी20 इंटरनेशनल करियर का ये दूसरा शतक रहा. वहीं उनके इंटरनेशनल करियर की ये 18वीं सेंचुरी रही.
स्मृति मंधान ने इस शतकीय पारी के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. स्मृति अब विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. स्मृति ने भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ दिया. मिताली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 10868 रन बनाए थे. वहीं स्मृति के नाम पर अब 10880 रन हो गए हैं.
विमेंस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वोच्च रन
10880*- स्मृति मंधाना
10868- मिताली राज
10740- सूजी बेट्स
10273- चार्लोट एडवर्ड्स
10007- स्टेफनी टेलर
स्मृति मंधाना अब विमेंस टी20 एशिया कप के मैच में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली बल्लेबाज भी बन गई हैं. स्मृति ने श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2024 के संस्करण में मलेशिया के खिलाफ 119* रन बनाए थे.
विमेंस टी20 एशिया कप में सर्वोच्च स्कोर
124- स्मृति मंधाना (भारत) बनाम हॉन्ग कॉन्ग, दुबई, 2026
119*- चमारी अटापट्टू (श्रीलंका) बनाम मलेशिया, दांबुला, 2024
97*- मिताली राज (भारत) बनाम मलेशिया, कुआलालंपुर, 2018
81- हर्षिता समरविक्रमा (श्रीलंका) बनाम थाईलैंड, सिलहट, 2022
81- शेफाली वर्मा (भारत) बनाम नेपाल, दांबुला, 2024
—- समाप्त —-























