भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना का बल्ला इन दिनों आग उगल रहा है। ACC वूमेन्स एशिया कप 2026 में हांगकांग के खिलाफ स्मृति ने धमाकेदार शतक जड़कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा दिया। इस शतकीय पारी के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया।
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में स्मृति मंधाना ने 64 गेंदों पर 124 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी के साथ महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में शतकों की संख्या 18 हो गई। अब वह महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड मेग लैनिंग के नाम था, जिन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 17 शतक लगाए थे। साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट के नाम भी 17 शतक दर्ज हैं। इसके बाद वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज 15 शतकों के साथ लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं।
आखिरी ओवर में लौटी पवेलियन
स्मृति ने पारी की शुरुआत से ही हांगकांग के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। उन्होंने शेफाली वर्मा के साथ पहले 6 ओवर में 60 रन जोड़कर भारत को तेज शुरुआत दिलाई। शेफाली 28 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद स्मृति ने जिम्मेदारी संभाल ली और जल्द ही अपना सैकड़ा पूरे करते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। शतक पूरा करने के बाद उन्होंने रुचिता वेंकटेश के एक ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए। हालांकि, आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर वह रन आउट हो गईं।
महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
- 18 – स्मृति मंधाना
- 17 – मेग लैनिंग
- 17 – लॉरा वोल्वार्ड्ट
- 15 – हेले मैथ्यूज
- 14 – सूजी बेट्स
- 14 – टैमी ब्यूमोंट
हांगकांग को मिला 194 रनों का लक्ष्य
स्मृति की शानदार पारी के दम पर भारत ने पहली पारी में 193 रन बनाए। दिलचस्प बात यह रही कि मैच के बाद स्मृति ने कहा कि उन्हें इस रिकॉर्ड के बारे में जानकारी ही नहीं थी। उन्होंने हांगकांग की गेंदबाजों की भी तारीफ की और कहा कि धीमी गति की गेंदबाजी के खिलाफ बल्लेबाजी करना उनके लिए आसान नहीं था। स्मृति ने कहा कि विपक्षी टीम ने पावरप्ले में काफी अनुशासित गेंदबाजी की। उन्हें बल्लेबाजी करना पसंद है और वह टीम के लिए योगदान देकर खुश हैं।
यह भी पढ़ें:
केएल, सिराज और पडिक्कल का दलीप ट्रॉफी फाइनल में दिखेगा जलवा! वैभव और ईशान पर सस्पेंस बरकरार
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा एक और मौका, दो मैचों में लगा सके हैं केवल एक हाफ सेंचुरी
Latest Cricket News
























