नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन के पास एक इमारत ढह गई है। इस घटना में कई लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है।
क्या है पूरा मामला?
फायर डिपार्टमेंट को दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली थी कि बिल्डिंग ढही है। आशंका है कि मलबे के नीचे कई लोग फंसे हो सकते हैं। फायर डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य जारी है। स्थिति स्पष्ट होने पर और जानकारी मिलने की उम्मीद है।




















