
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव
नई दिल्लीः सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा में कहा कि संभल हिंसा सोची-समझी साजिश का हिस्सा थी जिसमें चार लोगों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि इसके लिए सीधे तौर पर प्रशासन और सरकार जिम्मेदार है। लोकसभा को में अखिलेश यादव ने जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग करते हुए इस मुद्दे पर संसद में विस्तृत चर्चा की मांग की।
संभल में भाईचारे को गोली मारी गई
अखिलेश यादव ने कहा कि संभल में जो घटना हुई वह एक सोची समझी साजिश है और संभल में भाईचारे को गोली मारी गई है। पूरे देश में खुदाई की बातें बीजेपी और उसके सहयोगी दल कर रहे हैं। यह देश का भाईचारा ख़त्म कर देंगे।
Latest India News






























