राहुल गांधी ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखी चिट्ठी, आदिवासी छात्रों के लिए की ये मांग
राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र लिखा है… जिसे उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा… महाराष्ट्र के कई आदिवासी छात्र 10 दिनों से ज्यादा से अपने अधिकारों के लिए भूख हड़ताल पर हैं… दरअसल, पुणे में 22 अगस्त को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान एक आदिवासी छात्रा ने राहुल को बताया था कि, आदिवासी छात्रावासों में 30 साल की एज लिमिट है, जिसे बढ़ाया जाए… वहीं, हॉस्टल में अपमानजनक नियम, असुरक्षित सुविधाएं और एक महीने की छुट्टी के बाद आने पर प्रेग्नेंसी टेस्ट जैसे अमानवीय नियम हैं.





















