
बेसन की सब्जी
आपने बेसन से बनी कढ़ी और पकोड़ों का स्वाद तो खूब उठाया होगा लेकिन क्या आपने कभी बेसन से बनीं सब्जी खायी है? आज हम आपको बेसन की सब्जी की रेसिपी बताएँगे। यह सब्जी उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में लोग बड़े चाव से बनाते हैं। राजस्थान में इसे बेसन के गट्टे की सब्जी कहा जाता है। स्वाद में लाजवाब बेसन की सब्जी बनाना बेहद आसान है। तो, चलिए देरी किस बात की जानते हैं बेसन की सब्जी की रेसिपी
बेसन की सब्जी बनाने के लिए सामग्री
बेसन – 1 कप, प्याज 1, हल्दी – 1 टी स्पून, जीरा – 1 टी स्पून, राई – 1 टी स्पून, पीली राई – 1 टी स्पून, धनिया पाउडर – 2 टी स्पून, हरी मिर्च – 3, लाल मिर्च पाउडर – हरी धनिया पत्ती, नमक – स्वादानुसार
बेसन की सब्जी बनाने की विधि
-
पहला स्टेप: बेसन की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बेसन को छान लें। बेसन का बैटर बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि कंसिस्टेंसी ज़्यादा गाढ़ी या ज़्यादा पतली न हो। इस घोल में हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया के पत्ते डालकर मिक्स करें।अब इन्हें फेंटने के लिए विस्क की मदद ले सकते हैं।
-
दूसरा स्टेप: अब एक पैन को गैस के मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। पैन गर्म होने के बाद उसपर तेल लगाएं। अब बेसन के बैटर को पैन पर डालकर बेसन डोसा तैयार करें। जब यह पक जाए तो पैन से उतार दें।
-
तीसरा स्टेप: अब सब्जी की ग्रेवी तैयार करेंगे। एक मिक्सर जार में 1 प्याज, 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच काली राई, 1 चम्मच पीली राई, 2, 3 काली मिर्च, 6-7 लहसुन की कलियां, हल्दी – 1 टी स्पून, और 2 चम्मच सूखा धनिया को एकदम बारीक पीस लें।
-
तीसरा स्टेप: अब गैस ऑन कर कड़ाही रखें और सरसों का तेल डालें। तेल में आधा चम्मच मेथी दाना और कश्मीरी देगी मिर्च से तड़का दें। उसके बाद ग्राइंड किए हुए मसाले को इसमें डाल दें। अब इस ग्रेवी को अच्छी तरह से पकने दें। कुछ देर बाद इसमें टमाटर की प्यूरी और 2 हरी मिर्च भी डालें।
-
चौथा स्टेप: जब तक ग्रेवी पक रही है तब तक बेसन का जो डोसा तैयरा किया है उसे गट्टे के शेप में काट दें और एक पैन में तेल डालकर उसे अच्छी तरह से रोस्ट कर लें
-
पांचवा स्टेप: जब ग्रेवी पक जाये तब आप उसमें बेसन के गट्टे को डाल देंऔर 1 गिलास पाने डालकर सब्जी को थोड़ी देर और अच्छी तरह से पकने दें। जब सब्जी पक जाए तब इसमें कसूरी मेथी और स्वाद अनुसार नमक मिलाएं। अब आप इस सब्जी को गर्म गर्म चावल के साथ खाएं।
Latest Lifestyle News

















![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)








