• Latest
  • Trending
  • All
बुर्के से किसको डर? बैन से कितना असर?…स्विट्जरलैंड के फैसले पर क्या कह रहे इस्लामिक स्कॉलर – Switzerland Burqa Ban islamic scholars opinion on niqab ban for muslim woman ntcprk

बुर्के से किसको डर? बैन से कितना असर?…स्विट्जरलैंड के फैसले पर क्या कह रहे इस्लामिक स्कॉलर – Switzerland Burqa Ban islamic scholars opinion on niqab ban for muslim woman ntcprk

1 year ago
Kolkata police review security ahead of Bengal CM’s meeting

Kolkata police review security ahead of Bengal CM’s meeting

1 hour ago
Syria sets first cabinet reshuffle since Assad ouster, state media reports

Syria sets first cabinet reshuffle since Assad ouster, state media reports

1 hour ago
Lucknow records 40% rise in accidental deaths in 2024: NCRB

Lucknow records 40% rise in accidental deaths in 2024: NCRB

4 hours ago
‘DMK Emptied Treasury’: CM Vijay’s Rs 10 Lakh Crore Debt Charge Triggers Sharp Stalin Retort | India News

‘DMK Emptied Treasury’: CM Vijay’s Rs 10 Lakh Crore Debt Charge Triggers Sharp Stalin Retort | India News

5 hours ago
Iran Submits Response To US Draft Peace Proposal Via Pakistan To End West Asia War | World News

Iran Submits Response To US Draft Peace Proposal Via Pakistan To End West Asia War | World News

6 hours ago
MK Stalin Hits Back At Vijay’s ‘Empty Treasury’ Claim Tamil Nadu chief minister first speech

MK Stalin Hits Back At Vijay’s ‘Empty Treasury’ Claim Tamil Nadu chief minister first speech

7 hours ago
Market Cap Erosion: SBI, Bharti Airtel, TCS, L&T Lose Rs 1 Lakh Crore Amid Volatile Week

Market Cap Erosion: SBI, Bharti Airtel, TCS, L&T Lose Rs 1 Lakh Crore Amid Volatile Week

7 hours ago
JK Rowling slams Starmer over Harriet Harman’s women adviser role, cites past remarks on trans women

JK Rowling slams Starmer over Harriet Harman’s women adviser role, cites past remarks on trans women

8 hours ago
Quote of the Day by Chris Hemsworth: ‘For me, life is about experience and being a…’ Actor’s words of wisdom on value of experiences in life

Quote of the Day by Chris Hemsworth: ‘For me, life is about experience and being a…’ Actor’s words of wisdom on value of experiences in life

10 hours ago
Anurag Dobhal Shares Update After Car Crash, Reunites With Ritika And Confirms No Reconciliation With Family

Anurag Dobhal Shares Update After Car Crash, Reunites With Ritika And Confirms No Reconciliation With Family

11 hours ago
Lalit Modi Speaks Out On IPL Ratings Drop, Says Audience ‘Changed Screens’

Lalit Modi Speaks Out On IPL Ratings Drop, Says Audience ‘Changed Screens’

12 hours ago
Hans Niemann Wins Grand Chess Tour Event; Gukesh’s Performance

Hans Niemann Wins Grand Chess Tour Event; Gukesh’s Performance

12 hours ago
Sunday, May 10, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

    New Song 2026 | New Hindi Song | Dheere Dheere | Ranveer Singh,Sara Arjun | Romantic Song | New Song

    New Song 2026 | New Hindi Song | Dheere Dheere | Ranveer Singh,Sara Arjun | Romantic Song | New Song

    90’s Romantic Love Songs | Bollywood Evergreen Love Hits | Old Hindi Songs Jukebox

    90’s Romantic Love Songs | Bollywood Evergreen Love Hits | Old Hindi Songs Jukebox

    Teri Yaadon Ki Chadar Odhe (Official Video ) (Dil Ne Tera Naam Liya) || Romantic Bollywood Hits Song

    Teri Yaadon Ki Chadar Odhe (Official Video ) (Dil Ne Tera Naam Liya) || Romantic Bollywood Hits Song

    इंस्टाग्राम वाली बीबी😃90’S Old Hindi Songs🤣90s Love Song😍Udit Narayan,Alka Yagnik,Kumar Sanu song

    इंस्टाग्राम वाली बीबी😃90’S Old Hindi Songs🤣90s Love Song😍Udit Narayan,Alka Yagnik,Kumar Sanu song

    इंसानियत 😃90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs

    इंसानियत 😃90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs

    Kheti | Hardev Mahinangal | Amnindr Bhangu | Latest Punjabi Songs 2026 | Lipci | Mukaam records

    Kheti | Hardev Mahinangal | Amnindr Bhangu | Latest Punjabi Songs 2026 | Lipci | Mukaam records

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

बुर्के से किसको डर? बैन से कितना असर?…स्विट्जरलैंड के फैसले पर क्या कह रहे इस्लामिक स्कॉलर – Switzerland Burqa Ban islamic scholars opinion on niqab ban for muslim woman ntcprk

by India News Online Team
January 3, 2025
in Hindi News
0
बुर्के से किसको डर? बैन से कितना असर?…स्विट्जरलैंड के फैसले पर क्या कह रहे इस्लामिक स्कॉलर – Switzerland Burqa Ban islamic scholars opinion on niqab ban for muslim woman ntcprk
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email


बुर्का, नकाब, हिजाब, चादर, अबाया… मुस्लिम महिलाओं के शरीर को ढकने वाले ये कपड़े अकसर विवादों के केंद्र में रहे हैं. कहीं इस तरह के इस्लामिक ड्रेस कोड को सख्ती से लागू करने की बात सामने आती है तो कहीं इन पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है. हाल ही में यूरोपीय देश स्विटजरलैंड ने मुस्लिम महिलाओं के बुर्का और नकाब पहनने पर रोक लगा दी. अब वहां की मुस्लिम महिलाएं सार्वजनिक जगहों और आम जनता के पहुंच वाली निजी इमारतों में बुर्का नहीं पहन सकतीं. अगर वो ‘बुर्का बैन’ कानून का उल्लंघन करती हैं तो उन्हें जुर्माने के रूप में 1,000 स्विस फ्रैंक (94,651.06 रुपये) जुर्माना भरना होगा.

स्विटजरलैंड में नकाब पहनने पर रोक को लेकर साल 2009 में तत्कालीन न्याय मंत्री एवलीन विडमर ने खूब वकालत की थी. उन्होंने कहा था कि अगर महिलाएं बड़ी संख्या में नकाब पहनने लगे तो इसपर प्रतिबंध लगाने को लेकर विचार किया जाना चाहिए. सितंबर 2013 में स्विटजरलैंड के 26 प्रांतों में से एक तिसिनो के लोगों ने सार्वजनिक जगहों पर चेहरा ढकने पर प्रतिबंध का समर्थन किया था. एक दशक से भी अधिक समय बाद अब पूरे स्विटजरलैंड में सार्वजनिक स्थानों पर नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. 

स्विटजरलैंड में कितने मुसलमान?

सम्बंधित ख़बरें

स्विट्जरलैंड की 86 लाख की आबादी में मुसलमानों की संख्या लगभग 5 प्रतिशत है, जिनमें से अधिकांश मुस्लिम निवासी तुर्की, बोस्निया और कोसोवो जैसे देशों से आए हैं. स्विटजरलैंड के University of Lucerne में एक स्टडी की गई थी जिसमें बताया गया कि देश में नकाब पहनने वाली महिलाओं की संख्या बेहद कम है. वहां की गिनी-चुनी महिलाएं ही नकाब पहनती हैं.

स्विटजरलैंड में बुर्का बैन कानून का प्रस्ताव दक्षिणपंथी पार्टी स्विस पीपुल्स पार्टी ने दिया था. पार्टी ने ‘चरमपंथ रोको’ (Stop Extremism) के नारे साथ बुर्का के खिलाफ अपनी कैंपेन चलाई थी. पार्टी का तर्क था कि ‘आजाद लोग अपने चेहरे नहीं ढकते, बुर्का और नकाब सामान्य कपड़े नहीं है बल्कि ये महिलाओं के शोषण का प्रतीक हैं.’

पार्टी के प्रस्ताव में भले ही इस्लाम को टार्गेट नहीं किया गया था लेकिन आलोचकों का कहना है कि कानून मुसलमानों को निशाना बनाने के लिए लाया गया है.

स्विटजरलैंड के मुस्लिम अधिकार संगठन ने जताया था विरोध

बुर्का पर प्रतिबंध 2021 के एक जनमत संग्रह के आधार पर किया गया है जिसमें स्विटजरलैंड के नागरिकों ने चेहरा ढकने के विरोध में वोट किया था. जनमत संग्रह में कानून के पक्ष में 51.2 प्रतिशत और कानून के विरोध में 48.8% वोट पड़े थे. 

जनमत संग्रह से ठीक पहले स्विटजरलैंड के सबसे बड़े मुस्लिम अधिकार समूह इस्लामिक सेंट्रल काउंसिल ऑफ स्विटजरलैंड की प्रवक्ता जेनिना रशीदी ने कहा था कि कपड़ों को लेकर महिलाओं को टार्गेट करना उन्हें दोयम दर्जे का स्विस नागरिक मानना है.

उन्होंने कहा था, ‘आप महिलाओं को कुछ पहनने के लिए अपराधी बना रहे हैं. मैं समझ सकती हूं कि कुछ लोगों के लिए चेहरा ढकना अजीब लग सकता है, लेकिन हमारे समाज में ऐसी कई चीजें हैं जो किसी न किसी को अजीब लगती हैं जैसे लोगों का चेहरे पर टैटू कराना.’

रशीदी ने कहा कि ऐसे कानून मुसलमानों में इस भावना को मजबूत करते हैं कि उन्हें देश का पूर्ण नागरिक नहीं माना जाता, भले ही उन्होंने अपना अधिकांश जीवन इस देश में बिता दिया हो.

‘बुर्का बैन’ कानून की आलोचना

मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने बुर्का बैन कानून का विरोध किया है और इसे ‘खतरनाक’ बताया है. संगठन ने कहा है कि कानून महिला अधिकारों, उनकी अभिव्यक्ति की आजादी और उनके धर्म के अधिकार का हनन करता है.

भारत की इस्लामिक संस्था जमात-ए-इस्लामी हिंद के राष्ट्रीय सचिव डॉ. मोहिउद्दीन गाजी ने भी स्विटजरलैंड के बुर्का बैन कानून की आलोचना की है. वो कहते हैं, ‘एक औरत क्या पहनेगी, क्या नहीं पहनेगी, ये चुनने का हक केवल उसे है. दिक्कत ये है कि यूरोप में उसका ये हक छीन लिया गया. ये गलत है… उसके पास ये च्वॉइस होनी चाहिए कि वो क्या पहने. अगर किसी महिला को लगता है कि उसे अपना चेहरा ढकना चाहिए तो वो ढके और अगर उसे लगता है कि चेहरा न ढकने से कोई दिक्कत नहीं तो वो चेहरा न ढके.’

वहीं, जामिया मिलिया इस्लामिया में डिपार्टमेंट ऑफ इस्लामिक स्टडीज के अध्यक्ष, प्रोफेसर इक्तिदार मोहम्मद खान का कहना है स्विटजरलैंड ने सार्वजनिक स्थानों पर चेहरा ढकने से रोकने के लिए कानून बनाया है जिससे दिक्कत नहीं होनी चाहिए.

वो कहते हैं, ‘पर्दा करना या चेहरा ढकना मजहबी आस्था का मामला है जिसमें किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं किया जाना चाहिए लेकिन वहां के मुसलमानों को भी चाहिए कि पर्दे की आड़ में कुछ ऐसा काम नहीं हो जिससे वहां की हुकूमत में ये शक पैदा हो कि बुर्का ओढ़कर गलत काम किए जा रहे हैं. ये दोनों तरफ की जिम्मेदारी है.’

स्विटजरलैंड के बुर्का बैन कानून के आलोचकों का एक तर्क ये भी है कि बहुत सी मुस्लिम महिलाएं इस्लाम में अपनी आस्था दिखाने के रूप में नकाब या बुर्का पहनती हैं. प्रतिबंध से उनकी इस आस्था को ठेस पहुंचेगा. 

बुर्का और नकाब को लेकर क्या कहता है इस्लाम धर्म?

सबसे पहले जान लेते हैं कि आखिर बुर्का और नकाब होता क्या है. बुर्का सामान्यतः काले रंग की एक ढीली-ढाली ड्रेस होती हैं जिसमें शरीर, चेहरा और यहां तक कि आंखें भी जालीदार पैटर्न से ढकी हुई होती हैं. आंखों के ऊपर जालीदारी पैटर्न इसलिए बनाया जाता है ताकि महिला को दिखाई दे सके.

वहीं, नकाब केवल सिर और गले, कंधों को ढकता है. नकाब भी आमतौर पर काले रंग का होता है जो सिर के ऊपर से चेहरे पर डाला जाता है. इसमें चेहरा तो ढका रहता है लेकिन आंखों का हिस्सा खुला रहता है. इस्लाम धर्म में चेहरा ढकने के लिए इन दोनों ही पांरपरिक परिधानों का खूब इस्तेमाल किया जाता है.

प्रो. इक्तिदार खान कहते हैं कि इस्लाम की सबसे पवित्र किताब कुरान में दो जगह परदे का जिक्र किया गया है. वो समझाते हैं, ‘परदे का मतलब ये हुआ कि औरतों के वो तमाम जिस्मानी हिस्से, जिससे यौन इच्छा पैदा होती हो, उसे मर्दों की नजर से बचाना है. हालांकि, इस्लाम में मर्दों के लिए भी कहा गया है कि उन्हें अपनी नजर पर नियंत्रण रखना है, उनके लिए भी परदा है.’

वो बताते हैं कि आम मुस्लिम महिलाओं के लिए कुरान में कहा गया है कि वो चादर से अपने उन सभी अंगों को ढक लें जिन्हें देखने से किसी पुरुष के मन में गलत ख्याल आते हों.

वहीं, डॉ. गाजी कहते हैं, ‘कुरान में कहा गया कि मर्दों की नजरें पड़ती हैं और औरतें उस वजह से परेशान होती है, असुरक्षित महसूस करती हैं इसलिए वो खुद को जितना ज्यादा ढकेंगी, उतनी ज्यादा सुरक्षित रहेंगी. ये मामला महिला की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है. लेकिन इसमें महिला की पसंद नापसंद का ख्याल रखना चाहिए.’

‘दुनिया में बढ़ रहा इस्लामोफोबिया’

यूरोप और दुनिया के देशों में इस्लामिक कपड़ों पर लग रहे प्रतिबंध, कुरान के अपमान की बढ़ती घटनाओं के संदर्भ में प्रोफेसर इक्तिदार खान का कहना है कि दुनियाभर में इस्लामोफोबिया बढ़ता जा रहा है. वो कहते हैं कि मुसलमानों से जुड़ी हर चीज पर पाबंदी लगाने की कोशिश की जा रही है.

उन्होंने कहा, ‘आजकल इस्लामोफोबिया हो गया है दुनियाभर में… मुसमलानों की हर चीज से नफरत की प्रवृति बढ़ रही है, उनकी हर चीज को शक की निगाह के देखा जा रहा है. भारत की ही बात कर लीजिए… यहां राजस्थान की महिलाएं घूंघट से अपना पूरा चेहरा ढकती हैं. भारत में अगर कोई ऐसा कानून आए तो क्या ये महिलाएं अपना घूंघट उतार देंगी? वो लड़ने खड़ी हो जाएंगी क्योंकि उनका घूंघट का रिवाज तो बुर्के से भी पुराना है.’

यूरोप के और किन देशों में इस्लामिक कपड़ों पर लगा है प्रतिबंध

यूरोपीय देशों में बुर्का, हिजाब, नकाब जैसे इस्लामिक कपड़ों पर प्रतिबंध लगाने में तेजी तब आई जब अमेरिका पर 11 सितंबर 2001 को कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकी संगठन अल-कायदा का हमला हुआ. इस हमले के बाद फ्रांस यूरोपीय संघ का पहला देश बना जिसने 2010 में सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का और नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया. फ्रांस का तर्क था कि ये इस्लामिक कपड़े शोषण का प्रतीक हैं.

फ्रांस ने वैसे मार्च 2004 में ही एक नियम बना दिया था जिसके तहत स्कूलों में धर्म से जुड़े प्रतीकों को पहनने पर मनाही हो गई थी. 

फ्रांस में पहले हिजाब पर बैन लगा था और साल 2023 में मुस्लिम बच्चियों के अबाया पहनकर स्कूल जाने पर भी रोक लग गई थी. अबाया बैगी की तरह ढीली-ढाली पोशाक होती है जिसे महिलाएं बाहर जाते वक्त अपने सामान्य कपड़ों पर पहन लेती हैं. इससे उनके शरीर का आकार छिप जाता है.

Credit- Reuters

अबाया इराक और सीरिया की मुस्लिम महिलाएं पहनती थीं जो 80 साल पहले खाड़ी के अरब देशों से होते हुए उत्तरी अफ्रीका फिर यूरोप के कुछ देशों तक पहुंचा. फ्रांस के स्कूलों में अबाया पर प्रतिबंध का मुसलमानों ने भारी विरोध किया था. उनका कहना था कि अगर बच्चियों को शॉर्ट्स, लैगिंग्स पहनकर बाहर निकलने की आजादी है तो मुस्लिम लड़कियों को अबाया पहनने से क्यों रोका जा रहा है.

फ्रांस में मुस्लिम महिलाओं के स्विमसूट बुर्किनी पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था. मुस्लिम महिलाएं सार्वजनिक स्विमिंग पुलों में नहाते वक्त इसे पहनती थी जिस पर 2016 में बैन लगा दिया गया. हालांकि, जब विवाद हुआ तो फ्रांस की शीर्ष अदालत ने बुर्किनी पहनने पर लगा प्रतिबंध हटा लिया था.

फ्रांस में लगभग 50 लाख मुस्लिम महिलाएं हैं लेकिन इनमें से महज 2 हजार महिलाएं ही चेहरा ढकने के लिए बुर्के का इस्तेमाल करती हैं.

फ्रांस के बाद ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, डेनमार्क जैसे देशों ने भी बुर्का और नकाब को प्रतिबंधित कर दिया. इटली के कुछ इलाकों, नीदरलैंड्स के सार्वजनिक स्थानो और स्पेन के कुछ हिस्सों में भी इस्लामिक कपड़ों पर प्रतिबंध लगाए गए.

जुलाई 2021 में यूरोपीय संघ के कोर्ट ने एक नियम बनाया जिसमें यह कहा गया कि सरकारी नौकरी कर रही महिलाएं अगर अपने काम के दौरान हिजाब नहीं उतारतीं तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा.

ब्रिटेन ने भी अपने स्कूलों में हिजाब, नकाब समेत धार्मिक कपड़ों को पहनने पर प्रतिबंध लगा रखा है. हालांकि, स्कूलों के अलावा किसी अन्य जगह पर इस्लामिक ड्रेस कोड फॉलो करने पर कोई रोक नहीं है.



Source link

Tags: banburqaIslamicMuslimniqabntcprkOPINIONscholarsSwitzerlandWomanअसर...सवटजरलडइसलमकककतनकयकसककहडरपरफसलबनबरकरहससकलर
Share198Tweet124Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
Kolkata police review security ahead of Bengal CM’s meeting

Kolkata police review security ahead of Bengal CM’s meeting

May 10, 2026
Syria sets first cabinet reshuffle since Assad ouster, state media reports

Syria sets first cabinet reshuffle since Assad ouster, state media reports

May 10, 2026
Lucknow records 40% rise in accidental deaths in 2024: NCRB

Lucknow records 40% rise in accidental deaths in 2024: NCRB

May 10, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Kolkata police review security ahead of Bengal CM’s meeting
  • Syria sets first cabinet reshuffle since Assad ouster, state media reports
  • Lucknow records 40% rise in accidental deaths in 2024: NCRB
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.