
फिरोजपुर में गुड फ्राइडे पर ईसाई भाइयों ने प्रार्थना सभा निकाली। यह दिन प्रभु यीशु मसीह के प्रेम और बलिदान की याद दिलाता है। इस दिन सुबह से ही ईसाई धर्म के लोग गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं करते हैं। इस मौके पर ईसाई भाइयों ने एक प्रार्थना सभा निकाली और शहरी हलके के विधायक रणबीर भुल्लर ने सभी ईसाई भाइयों का सम्मान किया और फूलों की वर्षा की। इस मौके पर एलविन भट्टी ने यीशु मसीह के बलिदान को लेकर जानकारी दी। ये दिन बहुत शुभ दिन माना जाता है।





























